Select Date:

चीन के हाइपरसोनिक हमलों को निपटने के लिए सुपर मिसाइल बना रहा जापान, जानें कितनी खतरनाक

Updated on 14-06-2023 07:20 PM
टोक्यो: जापान समुद्र में चीन के खतरे से निपटने के लिए एक लंबी दूरी की एंटी शिप मिसाइल बना रहा है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने इस मिसाइल को बनाने का काम कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज को सौंपा है। इस आईलैंड डिफेंस एंटी शिप मिसाइल को बनाने की लागत करीब 257 मिलियन डॉलर बनाई जा रही है। इस मिसाइल में टर्बोफैन इंजन लगा होगा जिसकी रेंज 2000 किलोमीटर की होगी। यह भी बताया गया है कि इस मिसाइल में माड्यूलर वॉरहेड लगा होगा, जिसे, लैंड अटैक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, रिकॉनसेंस जैसे मिशन में इस्तेमाल किया जा सकेगा।


दुश्मन तक हर हाल में पहुंचेगी जापानी मिसाइल

द वॉरजोन की रिपोर्ट के अनुसार, जापान की यह मिसाइल उड़ान के विभिन्न चरणों में कई मार्गदर्शन प्रणालियों का उपयोग करेगी। क्रूज फेज के दौरान इसमें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) और जड़त्वीय नेविगेशन सिस्टम (आईएनएस) और टर्मिनल फेज के दौरान इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) या रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) के जरिए अपने लक्ष्य तक पहुंचने की ताकत होगी। यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस और रेडियो जैमिंग से भी बचने में सक्षम होगी। इसके अलावा इस मिसाइल के अपने लक्ष्य को साधने की संभावना सबसे ज्यादा होगी।

एक मिशन के लिए कई मिसाइलों को दागेगा जापान


रिपोर्ट के अनुसार, जापान के आईलैंड डिफेंस एंटी शिप मिसाइल की लंबाई छह से दस मीटर होगी। यह मिसाइल हाई सबसोनिक मैक 0.8 की गति से उड़ान भरेगी। पहले भी ऐसी रिपोर्ट्स आ चुकी हैं कि एक हमले के लिए कई प्रकार की मिसाइलों को लॉन्च करने से सटीकता में काफी सुधार हो सकता है। एक टोही मिसाइल में दुश्मन की स्थिति का पता लगाने के लिए एक हाई रिज्योलूशन वाला कैमरा होता है, जिसके बाद दुश्मन के रडार और अन्य सेंसर को निष्क्रिय करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर मिसाइल को दागा जा सकता है। इसके बाद बारूद वाली मिसाइल को दागकर दुश्मन को पलक झपकते खत्म किया जा सकता है.

चीन की मिसाइलों से घबराया हुआ है जापान
चीन और उत्तर कोरिया से बढ़ते मिसाइल खरते को देखते हुए जापान लंबी दूरी तक मार करने की अपनी क्षमता को बढ़ा रहा है। एकेले चीन के पास 1900 जमीन से लॉन्च की जाने वाली इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। इसके अलावा चीन के पास 300 इंटरमीडिएट रेंज क्रूज मिसाइलें भी हैं, जो जापान तक मार कर सकती हैं। उत्तर कोरिया के पास भी सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो जापान पर हमला कर सकती हैं। चीन के पास अब हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस युद्धपोत भी हैं। चीन ने टाइप 055 क्रूजर पर YJ-21 हाइपरसोनिक मिसाइल को तैनात किया है।

जापान और चीन में द्वीपों को लेकर है विवाद
चीन और जापान में सेनकाकू द्वीप समूह को लेकर विवाद है। इस द्वीप पर वर्तमान में जापान का कब्जा है। जापान का इस द्वीप समूह को सेनकाकू या टोनोशीरो नाम से जाना जाता है। वहीं, चीन और ताइवान में इसे डियाओयू द्वीप समूह कहा जाता है। यह द्वीप समूह पूर्वी चीन सागर में स्थित है। इसमें कुल आठ द्वीप शामिल हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 7 किलोमीटर है। ये ताइवान के उत्तर-पूर्व, चीनी मुख्य भूमि के पूर्व में और जापान के दक्षिण-पूर्व प्रांत, ओकिनावा के दक्षिण-पश्चिम में स्थित हैं। सेनकाकू या डियाओयू द्वीप समूह को जापान औपचारिक रूप से 1895 से नियंत्रित कर रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद थोड़े समय के लिए इस पर अमेरिका का भी कब्जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.