कवाला डांस पर जमकर थिरके भारत में जापानी राजदूत, रजनीकांत की स्टाइल में ऐसे घुमाया चश्मा
Updated on
17-08-2023 01:54 PM
नई दिल्ली/टोक्यो: भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सुपरस्टार रजनीकांत के फिल्मी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। 17 सेकेंड के डांस का वीडियो खुद राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस वीडियो में हिरोशी सुजुकी के साथ जापानी यूट्यूबर मायो सैन भी डांस करती दिखाई दीं। इस वीडियो में हिरोशी सुज़ुकी ने रजनीकांत की चश्मा पहनने की चर्चित स्टाइक को भी कॉपी करने की कोशिश की।
एक्स पर जापानी राजदूत ने क्या लिखा
हिरोशी सुजुकी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि जापानी यूट्यूबर मेयो सैन के साथ कवाला डांस का वीडियो। रजनीकांत के प्रति मेरा प्यार जारी है। उन्होंने इस पोस्ट में रजनीकांत को टैग करते हुए उनकी नई फिल्म जेलर का नाम भी लिखा है। सुजुकी ने वीडियो का क्रेडिट जापानी यूट्यूबर मेयो सैन की टीम को दिया है। 7 घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को लगभग 2000 लोगों ने रिट्वीट और 8000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
जापानी विदेश मंत्री भी नाटू-नाटू की कर चुके हैं तारीफ
जुलाई के आखिरी हफ्ते में भारत-जापान फोरम में हिस्सा लेने नई दिल्ली आए जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने आरआरआर फिल्म की तारीफ की थी। हयाशी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उन्होंने टोक्यो से दिल्ली की उड़ान के दौरान महान फिल्म आरआरआर देखी। मैंने उसे काफी पसंद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें रामचरण जूनियर काफी पसंद हैं। जब नाटू-नाटू गाने पर डांस की बात आई तो उस मंच पर मौजूद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हंसते हुए डांस से इनकार कर दिया था।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…