Select Date:

चांद की ओर बढ़ रहा जापान का 'चंद्रयान', कैमरे से पहली बार कुछ ऐसा दिखा चंद्रमा, जानें क्यों है खास

Updated on 06-10-2023 01:54 PM
टोक्यो: जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का स्लिम (SLIM) मिशन चांद की ओर बढ़ रहा है। इस बीच स्लिम के नेविगेशन कैमरा ने चांद की पहली तस्वीर जारी की है। ये तस्वीर चांद से 7000 किमी की दूरी पर खींची गई हैं। इसके अलावा जिस ऐंगल से चांद की फोटो सामने आई है वैसा पृथ्वी से दिखाई नहीं देता। जापानी स्पेस एजेंसी ने बताया कि फोटो कंप्रेस होने के कारण साफ नहीं है। हालांकि इस तस्वीर में शिओली क्रेटर दिखाई देता है, जहां यह अंतरिक्ष यान लैंड करेगा।

इससे पहले 2 अक्टूबर को JAXA ने घोषणा की थी कि स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून अंतरिक्ष यान ने 30 सितंबर को पृथ्वी की कक्षा छोड़ने के लिए एक इंजन चालू किया। स्पेस एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि इस मिशन ने अपना इंजन 39 सेकंड के लिए चालू किया। जब इसने इंजन चालू किया तब यह दक्षिण अटलांटिक महासागर से लगभग 660 किलोमीटर ऊपर उड़ रहा था। तब स्पेस एजेंसी ने कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो 4 अक्टूबर को अंतरिक्ष यान की चंद्रमा से पहली मुलाकात होगी। फिलहाल लगता है कि यह मुलाकात सफल रही है।

चंद्रमा की तरफ भेजा अंतरिक्ष यान

स्लिम मिशन को 6 सितंबर को लॉन्च किया गया था। जिस रॉकेट से यह लॉन्च हुआ था, वह अपने साथ एक एक्सरिम नाम का एक शक्तिशाली टेलीस्कोप भी लेकर गया था। स्लिम टीम के मेंबर्स ने लॉन्चिंग के बाद कुछ सप्ताह तक अंतरिक्ष यान की जांच की। जांच में सबकुछ ठीक रहा, इसलिए शनिवार को टीम ने इंजन बर्न के साथ इसे चंद्रमा की तरफ भेज दिया।

क्या है मिशन

हालांकि स्लिम की लैंडिंग अभी भी काफी दूर है। जाक्सा के अधिकारियों के मुताबिक लॉन्च के तीन से चार महीने के बाद स्लिम चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा। उसके एक या दो महीने बाद लैंडिंग की कोशिश होगी। जापान की यह कामयाबी ऐतिहासिक होगी। अभी तक सिर्फ सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और भारत को ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने में कामयाबी मिली है। स्लिम की लैंडिंग और भी महत्वपूर्ण होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अपने टार्गेट के 100 मीटर एरिया में उतरेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.