महिलाओं की एक और आजादी तालिबान ने छीनी, अफगानिस्तान के नेशनल पार्क में जाने पर लगाई रोक, बताया ये कारण
Updated on
28-08-2023 01:45 PM
इस्लामाबाद: तालिबान अफगानिस्तान के सर्वाधिक लोकप्रिय स्थलों में से एक राष्ट्रीय पार्क बंद-ए-अमीर में महिलाओं को जाने से रोकने के लिए सुरक्षाबलों का इस्तेमाल करेगा। अफगानिस्तान के ‘सदाचार’ मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि बामियान प्रांत में स्थित बंद-ए-अमीर में जाते समय महिलाएं हिजाब पहनने के सही तरीके को नहीं अपना रही हैं। इससे एक सप्ताह पहले मंत्री मोहम्मद खालिद हनाफी ने प्रांत का दौरा किया था और अधिकारियों तथा धार्मिक नेताओं से कहा था कि महिलाएं हिजाब पहनने के सही तरीके का पालन नहीं कर रही हैं।
हनाफी ने सुरक्षाकर्मियों से महिलाओं को पर्यटन स्थल पर जाने से रोकने के लिए कहा था। हनाफी ने उस समय कहा, ‘महिलाओं के लिए दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना जरूरी नहीं है।’मंत्रालय के प्रवक्ता मौलवी मोहम्मद सादिक अकीफ ने हनाफी के बयान पर आधारित एक रिपोर्ट शनिवार रात को साझा की जिसमें हनाफी के आदेश का पालन करने के लिए सुरक्षाबलों, धर्मगुरुओं और बुजुर्गों की मदद की बात शामिल है।
देश का पहला राष्ट्रीय पार्क
अकीफ की रिपोर्ट के अनुरूप, बामियान में मंत्री के भाषण की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर साझा की गई। हालांकि, अकीफ रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए उपलब्ध नहीं थे। बामियान में बंद-ए-अमीर पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक बड़ा केंद्र है। इसे वर्ष 2009 में देश का पहला राष्ट्रीय पार्क बनाया गया जहां हर साल हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…