Select Date:

जरांगे की चेतावनी 10 फरवरी से फिर अनशन करेंगे:नासिक में कहा- भुजबल बाधा डालते रहे तो मंडल आयोग को भी चुनौती देंगे

Updated on 09-02-2024 12:32 PM

मराठा आरक्षण का चेहरा बनकर सामने आए एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के मंत्री और OBC नेता छगन भुजबल को चेतावनी दी है। मनोज ने कहा कि अगर वे मराठा समुदाय के लिए मांगे जा रहे आरक्षण की राह में बाधाएं पैदा करते हैं, तो मनोज मंडल आयोग को चुनौती देंगे।

मनोज ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले से ही खुद को कुनबी समुदाय का साबित कर दिया है, यदि सरकार ने उन्हें सर्टिफिकेट देने का आश्वासन लागू नहीं किया, तो वह 10 फरवरी से नए सिरे से भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

मनोज बोले- अगर परेशानी खड़ी की तो हमारा धैर्य खत्म हो जाएगा
मनोज नासिक में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भुजबल पर निशाना साधते हुए कहा- जैसे आपके बेटे-बेटियां हैं, वैसे ही हमारे भी हैं। हम मंडल कमीशन को चुनौती नहीं देना चाहते। तुम भी जियो और हमें भी जीने दो, लेकिन अगर हमारे आरक्षण के रास्ते में बाधाएं पैदा कीं, तो हमारा धैर्य खत्म हो जाएगा और हमें मंडल आयोग को चुनौती देनी होगी।

भुजबल ने पिछले दिनों चेतावनी दी थी कि यदि ओबीसी के साथ अन्याय हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे। इस पर जरांगे ने कहा कि वे इस्तीफा देने वालों में से नहीं हैं, बल्कि दूसरों का इस्तीफा लेने वालों में से हैं। वे जिस पार्टी में जाते हैं, उस पार्टी को बर्बाद कर देते हैं।

छगन ने कहा था- बड़ी संख्या में आपत्तियां भेजें
महाराष्ट्र सरकार के आश्वासन के बाद छगन ने कहा था कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल अधिसूचना जारी कर दी है। लेकिन, मराठा समाज को लेकर जो आश्वशन दिया गया है वो मुझे नहीं लगता है कि कानून में बदल पाएगा। 16 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। मैं महाराष्ट्र के OBC और अन्य समुदायों के सभी शिक्षित लोगों से अपील करता हूं कि वे लाखों की संख्या में इस फैसले के खिलाफ आपत्तियां भेजें। ताकि सरकार को पता चले कि इसका दूसरा पक्ष भी है।

उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनके खिलाफ जो मामले दर्ज किए गए हैं, उसे वापस लिया जाए। अरे किसी का घर जलाया गया है, तो मामले कैसे वापस लिए जा सकते हैं। OBC समाज पर अन्याय हुआ है और मराठा समाज को फंसाया गया है।

10 फरवरी से फिर अनशन करेंगे जरांगे
​इस दौरान ​​​​​​जरांगे ने विपक्ष और राज्य सरकार को भी चेतावनी दी है। मनोज ने कहा कि 10 फरवरी के बाद वे किसी की बात नहीं सुनेंगे। जरांगे ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर अध्यादेश लागू नहीं हुआ तो वह 10 फरवरी से आमरण अनशन करेंगे और इस बार यह आमरण अनशन सख्त होगा। उन्होंने कहा कि मराठा आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द करने की मांग भी पूरी नहीं हुई है।

मंडल आयोग की रिपोर्ट में क्या था
लगभग तीन दशक पहले मंडल आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षा और सरकारी नौकरियों में OBC समुदायों के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आरक्षण लागू किया गया था।

27 जनवरी को मुंबई में CM शिंदे ने तुड़वाया था अनशन

27 जनवरी को सीएम एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता म​​​नोज जरांगे से नवी मुंबई में मुलाकात की थी। उन्होंने जरांगे को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया और मराठा आंदोलन से जुड़े ड्राफ्ट अध्यादेश की कॉपी सौंपी थी। आंदोलन खत्म करने के बाद जरांगे ने कहा था कि हम 4 महीने से मराठा आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे थे।

मनोज का कहना था- मराठा आरक्षण के लिए करीब 350 युवाओं ने आत्महत्या की। आज उनका सपना साकार हुआ। अब सरकार पर आरक्षण लागू करने की जिम्मेदारी है। अगर इस बार धोखा हुआ तो मैं मुंबई के आजाद मैदान आ जाऊंगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.