जावेद अख्तर की बहू शिबानी दांडेकर ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में गाया गाना, यूजर्स बोले- सुनकर नींद आ रही
Updated on
02-03-2024 01:13 PM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। मगर उसके पहले इनका प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ। 1 मार्च को गुजरात के जामनगर में महफिल सजी। जब पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। अमिताभ बच्चन के परिवार से लेकर शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ अली खान अपने-अपने परिवारवालों के साथ पहुंचे। रिहाना की तो परफॉर्मेंस हुई ही। साथ ही फरहान अख्तर की पत्नी और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने भी गाना गाया। हालांकि लोगों को रास नहीं आया।
पॉप स्टार रिहाना की परफॉर्मेसं का तो वीडियो खूब वायरल हुआ और लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की। जिस तरह से उनकी परफॉर्मेंस हुई, जिस तरह से उन्होंने पैप्स से मुलाकात की। उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। सभी ने उनके स्वभाव की वाहवाही की। वहीं, जब अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में शिबानी दांडेकर ने 'आइए मेहरबां' गुनगुनाया तो लोगों को ये पसंद नहीं आया।
नहीं पसंद आई शिबानी की परफॉर्मेंस
शिबानी दांडेकर इस प्री-वेडिंग में समा बांधने का काम कर रही थीं। उनके सुर और ताल तो सब सही थे। लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यूजर्स ने उन्हें रिहाना के आगे फीका बताना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'हिंदी के बोल भी ना गाए जा रहे ठीक से। क्या खाक इंडियन है ये। अंग्रेज की भतीजी।' एक यूजर ने लिखा, 'माहौल बना रही कि बिगाड़ रही।' एक ने कहा, 'किसी अच्छे गाने वाली को बुला लेते।' एक ने कहा, 'नींद आ रही है सुनकर।' वहीं, कुछ ने तारीफ की।
शिबानी दांडेकर क्या करती हैं?
शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर से शादी की थी। वह शबाना आजमी और जावेद अख्तर की बहू हैं। पेशे से एक्ट्रेस, सिंगर, मॉडल और होस्ट हैं। अंनंत-राधिका के इस प्री-वेडिंग फंक्शन में तमाम बॉलीवुड एक्टर्स के साथ-साथ खेल जगत के भी कई सितारे पहुंचे थे। रिपोर्ट्स क मुताबिक, रिहाना को तो अंबानी साहब ने 52 करोड़ रुपये भुगतान किया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…