एक साल का हुआ 'जवान' के डायरेक्टर एटली का बेटा, फैंस को दिखाया लाडले का चेहरा और उड़ेला प्यार
Updated on
01-02-2024 05:27 PM
'जवान' के डायरेक्टर एटली का बेटा एक साल का हो चुका है और उसके पहले बर्थडे पर डायरेक्टर ने फैंस को लाडले की पहली झलक दिखाई। एटली ने 2014 में प्रिया से शादी की थी और 2023 में एक बेटे के पैरेंट्स बने। उन्होंने बेटे का नाम मीर रखा, पर उसे पब्लिक और मीडिया की नजरों से दूर रखा था। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बेटे की तस्वीरें शेयर नहीं की थीं।
'जवान' के डायरेक्टर एटली का बेटा एक साल का हो चुका है और उसके पहले बर्थडे पर डायरेक्टर ने फैंस को लाडले की पहली झलक दिखाई। एटली ने 2014 में प्रिया से शादी की थी और 2023 में एक बेटे के पैरेंट्स बने। उन्होंने बेटे का नाम मीर रखा, पर उसे पब्लिक और मीडिया की नजरों से दूर रखा था। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी बेटे की तस्वीरें शेयर नहीं की थीं।
अब Atlee ने बेटे मीर के पहले बर्थडे पर न सिर्फ उसका चेहरा दिखाया, बल्कि खूब प्यार भी उड़ेला। एटली के बेटे मीर का बर्थडे 31 जनवरी को था। उन्होंने ट्विटर यानी X पर वाइफ प्रिया और बेटे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लाडले को खूब आशीर्वाद दिया।
एटली ने बेटे को बताया भगवान का तोहफा, उड़ेला प्यार
एटली ने लिखा, 'हमारे छोटे से बेटे को जन्मदिन की बधाई। भगवान ने हमें नया दोस्त भेजा। विश्वास नहीं होता कि तुम एक साल के हो चुके हैं। हम इस बेहद खूबसूरत तोहफे के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। हमारे छोटे से और प्यारे मीर को हैप्पी बर्थडे।'
फैंस ने बरसाया प्यार, क्यूटनेस पर फिदा
एटली के इस पोस्ट को देख फैंस ने उनके लाडले पर खूब प्यार बरसाना शुरू कर दिया। एटली और वाइफ प्रिया ने बेटे का पहला बर्थडे पॉपुलर थीमपार्क डिज्नीलैंड में मनाया। फैंस एटली के बेटे की क्यूटनेस पर फिदा हो गए।
अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो एटली अब अपनी नई फिल्म में अल्लू अर्जुन को ले रहे हैं। पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर उनके बीच बातचीत चल रही है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…