अल्लू अर्जुन संग एक्शन मूवी बनाएंगे 'जवान' के डायरेक्टर, 'पुष्पा' एक्टर को मिल रही इतनी फीस
Updated on
15-09-2023 02:21 PM
'जवान' के सुपरहिट होने के बाद से अब हर कोई डायरेक्टर एटली के साथ काम करना चाहता है। हर तरफ शाहरुख के साथ-साथ एटली के नाम का डंका बज रहा है। 'जवान' की खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच अब एटली की अगली फिल्म की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि एटली अब 'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ नई फिल्म बनाने वाले हैं, जोकि एक एक्शन फिल्म होगी।
Jawan 7 सितंबर को रिलीज हुई थी, और तभी से यह बॉक्स ऑफिस पर छाई है। फिल्म में की कहानी से लेकर एक्शन, स्क्रिप्ट, म्यूजिक और डायलॉग तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। करण जौहर से लेकर महेश बाबू, संजय गुप्ता और अनिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने भी 'जवान' के साथ-साथ Atlee की तारीफ की।
एटली कुमार की अल्लू अर्जुन संग तगड़ी एक्शन फिल्म
इसी बीच एटली की नई फिल्म को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' के अनुसार, एटली की नई फिल्म नेशनल अवॉर्ड जीत चुके 'पुष्पा' स्टार Allu Arjun के साथ है। पिछले एक साल से एटली और अल्लू अर्जुन के बीच इस फिल्म को लेकर बात चल रही थी। अब फाइनल डिस्कशन चल रहा है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही एक लंबे-चौड़े पोस्ट में एटली और उनकी 'जवान' के साथ-साथ शाहरुख खान की तारीफ की थी।
एटली की फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन की फीस
बताया जा रहा है कि एटली की यह नई फिल्म मासी एक्शन फिल्म होगी, जिसमें खूब सारे स्टंट और जबरा एक्शन व फाइट देखने को मिलेगी। इसे भी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। सोर्सेस के मुताबिक, 'जवान' के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ही इस फिल्म का म्यूजिक देंगे। यही नहीं, एटली की इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को 100 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है।
'पुष्पा 2' कब रिलीज होगी?
अल्लू अर्जुन और एटली की इस फिल्म की शूटिंग 2024 से शुरू होने की खबर है। अल्लू अर्जुन अभी 'पुष्पा: द रूल' में बिजी हैं। इस फिल्म पर एक बार सारा काम पूरा होने के बाद अल्लू, एटली की फिल्म शुरू करेंगे। खबर है कि 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…