Select Date:

जवान और पठान का रिकॉर्ड ब्रेक किया, दो दिन में डंकी की कमाई सिर्फ 58 करोड़

Updated on 23-12-2023 02:21 PM

प्रभास स्टारर फिल्म सालार कल 22 दिसंबर को रिलीज की गई। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में लगभग 160 करोड़ का कलेक्शन किया। इसमें से 90 करोड़ इंडियन बॉक्स ऑफिस से है। शाहरुख खान की फिल्म पठान जवान सबके रिकॉर्ड को तोड़कर सालार इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। वहीं शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी ने 29.20 करोड़ से ओपनिंग करके दूसरे दिन 20.50 करोड़ की कमाई की। डंकी ने वर्ल्ड वाइड में पहले दिन 58 करोड़ का कलेक्शन किया।

सालार बनी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

कलेक्शन में ही नहीं एडवांस बुकिंग के मामले में प्रभास की सालार ने शाहरुख की डंकी को भी पीछे छोड़ दिया था। यही नहीं सालार USA में इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 49 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया है। कमाई का यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख स्टारर डंकी की ओपनिंग कलेक्शन से भी ज्यादा है।

साउथ के फेमस ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला की राय

ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कहा सालार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। साउथ स्क्रीन पर कई भाषाओं तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कनाड़ा में रिलीज हुई सालार डंकी की तुलना में बहुत ऊंचे स्तर पर है। साउथ में प्रभास की दीवानगी काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा- साहो, राधे श्याम, आदिपुरुष से तुलना करें, तो बाहुबली के बाद से यह प्रभास की बेहतरीन फिल्म है।

उनका कहना है कि डंकी भी अच्छा कर रही है, लेकिन सालार की तुलना में उतना अच्छा नहीं। डायरेक्टर राजकुमार हिरामी की मुन्ना भाई, पीके जैसी फिल्मों के कारण लोग डंकी पसंद कर रहे हैं, लेकिन यह राजकुमार हिरानी की बेस्ट फिल्मों में से एक नहीं है।

शाहरुख खान के लिए यह साल काफी अच्छा था, क्योंकि पठान और जवान दोनों ही सुपरहिट फिल्म थीं। हालांकि, डंकी उन दोनों की तुलना में उतना कमाल नहीं दिखा पाएगी। उनका कहना है कि पब्लिक रिव्यू के मुताबिक भी डंकी जवान और पठान जितना नहीं चलेगी, क्योंकि जवान का नैनतारा, एटली, विजय सेतुपति के कारण साउथ से कलेक्शन था।

रमेश बाला का मानना है कि डायरेक्टर प्रशांत निल केजीएफ और सालार दोनों के डायरेक्टर हैं, लेकिन केजीएफ और सालार की तुलना नहीं कर सकते हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट आमिर अंसारी ने सालार पर की बात

ट्रेड एक्सरपर्ट आमिर अंसारी ने कहा कि सालार इतिहास रच रहा है। अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्में आरआरआर, बाहुबली 2 और केजीएफ 2 थीं। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक सालार का ओवरसीज वर्ल्ड वाइड पहले दिन का कलेक्शन 160-170 करोड़ है। सालार ने हिंदी में केवल 7000 शो में पहले दिन 15-16 करोड़ का कलेक्शन किया।

सालार ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और आरआरआर और बाहुबली 2 के बाद भारत में तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। सालार ने विदेशी उत्तरी अमेरिका में भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ट्रेड एक्सपर्ट आमिर अंसारी ने डंकी पर की बात

ट्रेड एक्सपर्ट आमिर अंसारी के मुताबिक भारत में पहले दिन का कलेक्शन 29.2 करोड़ नेट और ग्रॉस 34.8 करोड़ रहा। वहीं विदेश में 23.2 करोड़ की कमाई हुई। पहले दिन वर्ल्ड वाइड का कुल कलेक्शन 58 करोड़ हुआ। भारत में डंकी का दूसरे दिन का कलेक्शन 20-21 करोड़ रहा। दरअसल डंकी को पहले दिन 15,000 स्क्रीन मिले थे। सालार के कारण दूसरे दिन स्क्रीन शो कम करके 11,000 कर दिए गए। दो दिन में डंकी ने भारत में 49-50 करोड़ की कमाई कर ली है। विदेशों में दूसरे दिन का कलेक्शन 22 करोड़ है। अब वीकेंड शनिवार रविवार है और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी है, देखते हैं डंकी अपने कलेक्शन में और क्या बढ़ोत्तरी कर पाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.