Select Date:

Jawan का Trailer लॉन्‍च से पहले धमाका, अमेरिका में ऐतिहास‍िक एडवांस बुकिंग, फिल्‍म की झलक देख करण जौहर बेहाल

Updated on 28-08-2023 02:30 PM
शाहरुख खान की फिल्‍म 'जवान' का ट्रेलर बस आने ही वाला है। जी हां, बहुत संभव है कि सोमवार, 28 अगस्‍त को मेकर्स 'जवान' का ट्रेलर रिलीज कर देंगे। एटली के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में शाहरुख खान अब तक के सबसे अनूठे अवतार में नजर आने वाले हैं। ऐसा हम नहीं, बल्‍क‍ि करण जौहर का कहना है। ऐसा लग रहा है कि करण जौहर ने ट्रेलर देख लिया है, क्‍योंकि उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर 'ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी' लिखकर धड़कनें बढ़ा दी हैं। वैसे, इन सब के बीच 'जवान' ने एडवांस बुकिंग में इतिहास रचा है। अमेरिका में फिल्‍म ने ओपनिंग डे के लिए $225K यानी 1.85 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।

Jawan Advance Booking: ट्रेड एनालिस्‍ट मनोबल विजयबालन के मुताबिक, अमेरिका में 'जवान' 450 लोकेशंस पर रिलीज हो रही है। फिल्‍म के 1884 शोज अमेरिका में हर दिन दिखाए जाएंगे। दिलचस्‍प है कि अभी फिल्‍म की रिलीज को 10 दिन बचे हैं और अभी तक वहां $225K के ट‍िकटों की बिक्री हो चुकी है। इनमें सबसे ज्‍यादा बुकिंग टेक्‍सस और कैलिफोर्निया में हुई है। 'जवान' शुक्रवार, 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

'पठान' से भी बेहतर है 'जवान' की एडवांस बुकिंग

अमेरिका में एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े 'पठान' से भी बेहतर हैं। शाहरुख खान की 'पठान' ने वर्ल्‍डवाइड 1050.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। ऐसे में अनुमान यही है कि 'जवान' इस आंकड़े को भी पार कर जाएगी। भारत में अभी फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है, लेकिन अमेरिका से लेकर भारत तक में सोशल मीडिया पर फिल्‍म के ट्रेलर के लिए बेसब्र जनता को देख यही लग रहा है कि फैंस 'सुनामी' की तैयारी कर रहे हैं।

इधर, 15 मिनट में बिक गए 'जवान' के टिकट्स

भारत में अभी 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है। हालांकि, मुंबई के कुछ सिनेमाघरों ने रविवार को एडवांस बुकिंग शुरू की थी। बताया जाता है कि 15 मिनट में ही 'किंग खान' के फैंस ने सारे टिकट खरीद लिए। जबकि इनमें से कुछ टिकटों की कीमत 1100 रुपये तक रखी गई थी।

प्रीव्‍यू वीडियो के बाद अब Jawan के ट्रेलर का इंतजार

जुलाई महीने में मेकर्स ने 'जवान' का प्रीव्‍यू वीडियो रिलीज किया था। 2 मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में हमने शाहरुख खान के कई अवतार देखे। फिल्‍म में वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। सोमवार, 28 अगस्‍त की सुबह से ही ट्विटर पर #JawanTrailer और Trailer Of The Century ट्रेंड हो रहा है। प्रीव्‍यू वीडियो के बाद से अब तक फिल्‍म के दो गाने 'जिंदा बंदा' और 'चलेया' रिलीज हो चुके हैं। जबकि तीसरा गाना 'नॉट रमैया वस्‍तावैया' का टीजर भी आ चुका है।

रानी मुखर्जी, करण जौहर, सलमान खान ने देखा 'जवान' का ट्रेलर

बताया जाता है कि ट्रेलर को फैंस के साथ शेयर करने से पहले मेकर्स ने इंडस्‍ट्री के कुछ दिग्‍गजों को इसका दीदार करवाया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के दफ्तर में बीती रात करण जौहर से लेकर रानी मुखर्जी ने ट्रेलर देखा है। इसके अलावा सलमान खान को भी ट्रेलर दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में शाहरुख 6-7 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्‍म में किंग खान 'बाप' और 'बेटे' के डबल रोल में हैं। इनमें से एक सेना का अध‍िकारी है, तो दूसरा पुलिसवाला है। एक सच्‍चा और अच्‍छा है तो दूसरा थोड़ा नेगेटिव। फिल्‍म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्ध‍ि डोगरा और सान्‍या मल्‍होत्रा जहां प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे, वहीं थलपति विजय, दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो करते दिखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.