जया बच्चन ने मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में महिला का गुस्से में हाथ झटकर लगाई लताड़, लोग बोले- बहन रेखा से सीखो
Updated on
07-04-2025 02:08 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का मिजाज अक्सर गर्म ही देखा गया है। वह अक्सर अपने तेवर के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी पैप्स पर भड़कती हैं तो कभी किसी को फटकार लगा देती हैं। वह इस दौरान जरा भी नहीं सोचतीं कि ये सब देखने के बाद लोग क्या कहेंगे। उन्हें जो सही लगता है, वह वैसे ही रिएक्ट करती हैं और इसके लिए उनकी आलोचना भी होती है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिस पर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।दरअसल, एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में 4 अप्रैल की सुबह 3:30 बजे निधन हो गया था। 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से बेटों द्वारा किया गया। अब 6 तारीख को प्रार्थना सभा रखी गई। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। उदित नारायण, जॉनी लीवर, आशा पारेख, राकेश रोशन, रंजीत, आमिर खान, प्रेम चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरी, सोनू निगम जैसी हस्तियों को स्पॉट किया गया।
जया बच्चन ने महिला का हाथ झटका
अब इस मौके पर जया बच्चन भी पहुंची। सफेद रंग के सलवार-कमीज में काले रंग का स्लिंग पर्स टांगे वह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार की प्रेयर मीट में आईं। अब इस दौरान वह खड़ी ही थीं कि तभी एक किसी महिला ने उनकी पीठ पर हाथ थपथपाया। वह चौंक कर उनकी तरफ मुड़ीं और दैखते ही उस महिला का हाथ पकड़कर जोर से झटक दिया। और उस महिला के पति, जो कि वीडियो बना रहे थे, उनको भी डांटा। जिसके बाद दोनों ने हाथ जोड़कर हेलो कहा लेकिन एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा कि दोनों वहां से दूर ही चले गए।
जया बच्चन को रेखा से इंसानियत सीखने की सलाह
अब जया बच्चन के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'फोटो खिंचाते ही क्यों हैं लोग इनके साथ। जब पता है कि सरफिरी हैं।' एक ने लिखा, 'इनकी बहू ऐश्वर्या के बारे में सोचो कि वह कैसे मैनेज करती होगी।' एक ने लिखा, 'भाई अमित भाई ही सह सकते हैं।' एक ने लिखा, 'अमिताभ को सलाम है, जो इनको बर्दाश्त कर रहे हैं।' एक ने लिखा, 'मुझे उन कपल के लिए बुरा लग रहा।' एक ने उस महिला के लिए लिखा, 'मौत को छूकर टक से वापस आ गईं आंटी, वरना गई थीं आज।' एक ने जया को रेखा से इंसानियत सीखतने की सलाह दी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…