जया बच्चन ने मजाक उड़ाने और मीम्स बनाने वालों को दिया करारा जवाब, बेटी श्वेता को बताया अपनी ताकत
Updated on
02-02-2024 01:43 PM
हमेशा अपने गुस्से और बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं जया बच्चन इस वक्त नातिन नव्या नवेली नंदा के वॉडकास्ट शो के कारण सुर्खियों में हैं। जया हाल ही नव्या के शो What The Hell Navya के दूसरे सीजन के एपिसोड में पहुंचीं और कई मुद्दों पर बात की। जया के साथ बेटी श्वेता नंदा भी मौजूद थीं। जया ने सिर्फ शादी और रोमांस पर बात की, बल्कि खुद पर बनने वाली मीम्स पर भी रिएक्ट किया। वहीं उन्होंने बेटी श्वेता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
Navya Naveli Nanda के शो का यह एपिसोड उनके यूट्यूब चैनल पर टेलिकास्ट किया गया। Who Makes The World Go Round एपिसोड में नव्या, जया और श्वेता नजर आईं। एपिसोड जब खत्म हुआ तो नव्या मॉम Shweta Bachchan Nanda से पूछती हैं कि आखिर आज उन्होंने ज्यादा ओपिनियन क्यों नहीं दिए। इस पर श्वेता ने कहा कि नव्या ने ज्यादातर उन विषयों पर पूछा, जिनके बारे में वह बिल्कुल नहीं जानतीं। और बोलकर वह खुद को बेवकूफ नहीं दिखाना चाहती थीं।
जया बोलीं- श्वेता मेरी ताकत, बेटे से भी ज्यादा
तब नव्या बोलती हैं कि उनके लिए मॉम के ओपिनियन मायने रखते हैं। Jaya Bachchan नातिन और बेटी की बातें सुन रही थीं। वह फिर बोलती हैं कि श्वेता मेरी ताकत हैं। बेटे (अभिषेक बच्चन) से भी ज्यादा वो मेरी ताकत हैं। पता नहीं ऐसा क्यों है। हो सकता है कि इस वजह से क्योंकि वह एक महिला हैं। लेकिन वह मेरी ताकत हैं।'
मीम्स बनाने वालों के लिए बोलीं जया बच्चन
इसके बाद जया बच्चन, श्वेता और नव्या के बीच कई मसलों पर बात हुई। फिर आया मीम्स का मुद्दा। वो मीम्स, जो जया बच्चन पर अकसर बनते हैं। जब नव्या ने जया से इस बारे में पूछा और जानना चाहा कि पॉप कल्चर फिनॉमिनन पर वह क्या सोचती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जो भी लोग ये मीम्स बना रहे हैं, वो बहुत खराब होते हैं। उन्हें यह काम अच्छी तरह से करना चाहिए।' जब नव्या ने नानी से कहा कि उन्हें लोगों को मीम बनाना सिखाना चाहिए, तो जया बोलीं- मैं क्यों सिखाऊं? जया फिर बोलती हैं कि वह उन लोगों के लिए खाने और काम का जरिया बनती हैं, जो उन पर मीम्स बनाते हैं।
क्या है ये Jaya-ing?
नव्या ने फिर नानी जया को एक टर्म के बारे में बताया, जो लोगों ने उनके नाम पर बनाई है और वह है Jaya-ing. जया इसका मतलब पूछती हैं तो श्वेता बोलती हैं- जब आप कुछ ज्यादा ही कड़क और नमकीन हो जाते हैं तो उसे Jaya-ing बोलते हैं। यह सुनकर जया कहती हैं कि यह कोई तारीफ नहीं है, पर उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…