रातोंरात छिन गई जद हदीद की कुर्सी, सीक्रेट टास्क पूरा कर कैप्टन बने 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान
Updated on
30-06-2023 08:46 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' के पहले दो हफ्ते मस्ती और धमाकों से भरपूर रहे हैं। कंटेस्टेंट्स ने आपस में प्यार दिखाने से लेकर लड़ाई-झगड़ों तक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, और इस तरह दर्शकों को भरपूर मसाला दिया। सुपरस्टार सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो अपने दूसरे हफ्ते में कई ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों को चौंका रहा है। इस बीच घर में एक नया सीक्रेट टास्क हुआ, जिसमें अभिषेक मल्हान ने बाजी मार ली है। आइए बताते हैं कैसे।
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी Aaliya Siddiqui के एविक्शन के बाद अब एक और नए मोड़ ने कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को चौंका दिया है। जद हदीद घर के अंदर लड़कियों के बीच काफी फेमस हो रहे हैं और लोगों को भी काफी एंटरटेन करते हैं। उन्हें पहले तो टास्क जीतने के बाद बिग बॉस ने कैप्टन बनाया फिर उनकी कैप्टेंसी से उन्हें रातोंरात हटा दिया गया क्योंकि घरवाले कई नियम तोड़ रहे थे।
अभिषेक मल्हान बने नए कैप्टन
Abhishek Malhan यानी कि फुकरा इंसान को एक सीक्रेट टास्क दिया गया था, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने जब भी कोई नियम तोड़ा जाता है तो रिपोर्ट करना था। हालांकि, इस बात की जानकारी किसी दूसरे घरवाले को नहीं लगनी चाहिए थी और ऐसा ही हुआ। अपना टास्क पूरा करने के बाद अभिषेक को घर का नया कैप्टन बनाया गया है। उन्होंने इतने कम समय में 'बिग बॉस ओटीटी 2' सीज़न के अंदर अपने मजबूत और मजाकिया व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके फैंस कप्तानी में इस बदलाव का जश्न मनाते हुए कह रहे हैं कि आखिरकार सबसे काबिल इंसान कैप्टन बन गया है।
'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा
जद और अभिषेक के अलावा, Bigg Boss Ott 2 में घर के अंदर कंटेस्टेंट्स में पूजा भट्ट, साइरस ब्रोचा, फलक नाज़, मनीषा रानी, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, अविनाश सचदेव और बेबिका धुर्वे हैं। आलिया सिद्दीकी, पलक पुरस्वानी और पुनीत सुपरस्टार घर से बाहर हो गए हैं। रियलिटी शो JioCinema पर स्ट्रीम हो रहा है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…