'झनक' ने 13वें हफ्ते में 'ये रिश्ता...' को पछाड़ा, 'शिव शक्ति' और 'तारक मेहता' का भी हाल बेहाल
Updated on
05-04-2024 01:45 PM
टीवी पर भतेरे शोज और डेली सोप आते हैं। जिनमें कुछ ही टीआरपी में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ आगे होते-होते, पीछे लुढ़क जाते हैं। साल 2024 के 13वें हफ्ते का रिपोर्ट कार्ड आ चुका है, जिसमें टॉप 10 की लिस्ट जारी हुई है। जिसमें नंबर वन से लेकर नंबर 10 पर कौन है और किसे अपने ट्विस्ट एंड टर्न्स से फायदा-नुकसान पहुंचा, सब जानेंगे। आपका पसंदीदा शो किस नंबर पर कितनी रेटिंग के साथ रहा, वह भी बताएंगे।
BARC हर हफ्ते टीवी टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है। जिसमें सीरियल्स का पूरा कच्चा-चिट्ठा साफ हो जाता है। इस साल के 13वें हफ्ते में भी रुपाली गांगुली का शो 'अनुपमा' नंबर वन पर है। इसमें आ रहे नए ट्विव्स्ट एंड टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। नतीजन 2.7 रेटिंग के साथ ये शो नंबर 1 पर बना हुआ है। इसके हाद दूसरे नंबर पर 'गुम है किसी के प्यार में' है, जिसकी रेटिंग 2.3 है।
YRKKH को 'झनक' ने लुढ़काया
तीसरे नंबर पर 'झनक' ने अपनी जगह बना ली है। 2.2 रेटिंग के साथ इस शो ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'इमली' जैसे शोज को नीचे ढकेल दिया है। चौथे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 2.1 रेटिंग और पांचवे पर 'शिव शक्ति' 1.7 रेटिंग के साथ टॉप 5 में बरकरार है। 6वें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है, जिसकी भी रेटिंग 1.7 है। और सातवें पर 'इमली' 1.6 रेटिंग के साथ औंधे मुंह गिरा हुआ है।
TRP के टॉप 10 से बाहर हुए ये शोज
आठवें नंबर पर 1.6 रेटिंग के साथ 'पांड्या स्टोर' है। नौवें नंबर पर 'उड़ने की आशा' है, जिसकी भी रेटिंग 1.6 है। और 10वें पर है 'तेरी मेरी दूरियां', जिसकी रेटिंग 1.5 है। और अब इस टॉप 10 की रेस से जो आउट हुए हैं, उनमें दीपिका सिंह का हालिया शो 'मंगल लक्ष्मी', 'परिणीति', 'कुंडली भाग्य', 'भाग्य लक्ष्मी', 'उडारियां', 'मेरा बलम थानेदार', 'ये है चाहतें', 'डांस दीवाने', 'शार्क टैंक', 'सुपरस्टार सिंगर 3' जैसे शोज ैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…