Select Date:

'झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया', कोयला खनन पर केंद्र और झारखंड सरकार आमने-सामने

Updated on 02-12-2023 01:30 PM
मेदिनीनगर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य से खनन किए गए कोयले के कारण केंद्र पर झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है। सोरेन ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जब इस धन के बारे में पूछा जाता है, तो केंद्र इसे टालने के लिए हथकंडे अपनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘झारखंड से कोयला निकाला जाता है और इसके मद में केंद्र का 1.36 लाख करोड़ रुपये बकाया है। बकाया राशि के बारे में पूछने पर कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल किया जाता है। जिन्होंने 20 साल तक राज्य पर शासन किया, उन्होंने कभी यह राशि या राज्य का अधिकार नहीं मांगा। यह पैसा झारखंड की जनता का है।’

कोयला खनन पर केंद्र और झारखंड सरकार आमने-सामने

सोरेन ने आरोप लगाया कि केंद्र ने गरीबों के लिए आवास और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए धन देना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज हम अपने दम पर इस राज्य का निर्माण कर रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है। कभी-कभी इसके लिए लंबे आंदोलन करने पड़ते हैं। इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। हम अपनी इस लड़ाई को एक साथ लड़ेंगे और अपना अधिकार बरकरार रखेंगे।’ विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि यह अमीर लोगों का समूह है जो अमीरों के कल्याण के लिए काम करता है। उन्होंने कहा, ‘आम लोगों को बर्बाद करने के लिए रेलवे स्टेशन, बंदरगाहों और सार्वजनिक उपक्रमों को कारोबारियों को बेचा जा रहा है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम इसका पुरजोर विरोध करते रहे हैं।’

सोरेन का बीजेपी पर बड़ा आरोप

सोरेन ने आरोप लगाया, ‘भाजपा की राजनीति में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि वह उस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है जो पूंजीवाद का समर्थन करती है, जहां गलाकाट प्रतिस्पर्धा है।’ मुख्यमंत्री सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलामू जिले में थे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए ग्रामीण विकास जरूरी है। सोरेन ने कहा कि पलामू में ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.