Select Date:

नॉमिनेशन टास्क के बीच फूट-फूटकर रोईं जिया शंकर, पैनिक अटैक देख घरवाले हो गए परेशान

Updated on 26-06-2023 08:37 PM
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां, सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों को फटकार लगाई। वहीं, कृष्णा अभिषेक ने भी कंटेस्टेंट्स से अतरंगी टास्क करवाकर सबको एंटरटेन किया। हालांकि पलक पुरसवानी को शो के शुरुआत के कुछ घंटो बाद ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। देखा जाए तो 8 दिन के अंदर दो एविक्शन हो चुके हैं। और तीसरे एविक्शन के लिए घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो गई। इस प्रॉसेस को बिग बॉस ने 'सर्कल ऑफ ट्रुथ' का नाम दिया। लेकिन तभी जिया शंकर को जोर-जोर से रोने लगीं।


बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का प्रोमो रिलीज किया गया। उस प्रोमो में सभी घरवाले एक्टिविटी एरिया में नजर आते हैं। सभी एक गोलाई में खड़े रहते हैं। बिग बॉस कहते हैं, 'सर्कल और ट्रुथ में आप सभी का स्वागत है।' अब इसके आगे क्या होता है, ये तो शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही मालूम होगा। मगर बाद में जिया शंकर रोती दिखाई देती हैं। उन्हें आकांक्षा पुरी चुप कराती हैं।

जिया शंकर को आया पैनिक अटैक

जिया शंकर रोते हुए कहती हैं कि वो सांस नहीं ले पा रही हैं। वो इस रूम से बाहर जाना चाहती हैं। साथ ही एक्टिविटी एरिया का दरवाजा खोलने के लिए भी कहती हैं। इसके बाद मनीषा रानी भी जिया के पास जाती हैं और पूछती हैं कि क्या दिक्कत हो रहा है। वो भी बिग बॉस से कहती हैं कि जिया को थोड़ा प्रॉबलम हो रहा है, वो बाहर निकलना चाह रही है। वहीं, जिया रोते-रोते कहती हैं कि मैं नहीं ले पा रही सांस, बिग बॉस प्लीज दरवाजा खोलिए।

जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी नॉमिनेट हुए
उधर, जद हबीब अपनी जगह खड़े रहकर कहते हैं कि उसे अकेले रहने दे। उसके दूर रहें, जिससे वो थोड़ा सांस ले सके। क्योंकि आकांक्षा और मनीषा उसको चुप कराने के लिए एकदम पास खड़े थे। वह कहते हैं कि उसे थोड़ जगह दें। हालांकि बिग बॉस क्या कदम उठाते हैं, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। लेकिन कहा जा रहा है कि उनको पैनिक अटैक आया है। फिलहाल इस नॉमिनेशन टास्क में जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी नॉमिनेटेड हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.