बुधवार को मिलकर 4 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'जिगरा' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', सब गुड़-गोबर
Updated on
17-10-2024 12:20 PM
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा', बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों ही फिल्मों की नैया भंवर में डोल रही है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों की कमाई ने बुरी तरह निराश किया है। खासकर आलिया भट्ट के स्टारडम को देखते हुए 'जिगरा' का यह हश्र परेशान करने वाला है। जबकि 'स्त्री 2' की बंपर सक्सेस के बाद राजकुमार राव की फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ गई थीं। लेकिन हालात ऐसे हैं कि ये दोनों फिल्में अपना बजट भी निकाल लें तो बड़ी बात होगी। बुधवार को रिलीज के छठे दिन दोनों फिल्में मिलकर भी बॉक्स 4 करोड़ का बिजनस नहीं कर पाई हैं।
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' कॉमेडी फिल्म है। आम तौर पर इस जॉनर की फिल्मों को फैमिली ऑडियंस का प्यार मिलता है। लेकिन अफसोस कि इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ। जबकि फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी पब्लिक ने बढ़िया रेस्पॉन्स दिया था। दूसरी ओर, वासन बाला के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट ने 'जिगरा' से एक्शन जॉनर में एंट्री की है। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्तों पर है। पर बावजूद इसके यह दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाई।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बुधवार को 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। छह दिनों में देश में फिल्म की कुल कमाई 25.15 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 2.10 करोड़, तो सोमवार को 2.40 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म अपने पहले हफ्ते में अब 27 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करती हुई दिख रही है। इसका बजट 40 करोड़ के करीब है।
'जिगरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
दूसरी ओर, आलिया की 'जिगरा' ने बुधवार को 1.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। छह दिनों में इसका टोटल कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये और सोमवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। 'जिगरा' का बजट 80 करोड़ रुपये है। ऐसे में इसका घाटा ज्यादा बड़ा है।
सिनेमाघरों में 100 में 91 सीटें दिखीं खाली
बुधवार को 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'जिगरा' इन दोनों के ही शोज में दर्शक नहीं के बराबर दिखे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, छठे दिन दोनों फिल्मों के शोज में औसतन 9.50% की ऑडियंस ऑक्यूपेंसी रही है। यानी सिनेमाघरों मे 100 में से 10 सीटों पर भी दर्शक नजर नहीं आए। इस शुक्रवार को कोई नई रिलीज भी नहीं है। ऐसे में दिवाली से पहले अब सिनेमाघरों में एक बार फिर मायूसी का दौर रहने वाला है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…