'जिगरा हो तो सलमान खान जैसा', भारी सुरक्षा के साथ दुबई में परफॉर्म करने के लिए तैयार एक्टर को देख बोले फैन्स
Updated on
28-10-2024 12:43 PM
सलमान खान भारी सुरक्षा के बीच दुबई के मंच पर परफॉर्म करने जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही लगातार धमकियों के बावजूद सलमान खान अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करते दिख रहे हैं। अब खबर है कि सलमान 7 दिसंबर को दुबई में 'दबंग द टूर- रीलोडेड' में परफॉर्म करेंगे।
सलमान खान के अलावा यहां कुछ और कलाकार भी परफॉर्म करने जा रहे हैं। इन कलाकारों में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, प्रभु देवा, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर और आस्था गिल भी हैं।
दुबई में होने वाले दबंग द टूर-रीलोडेड के लिए
फिलहाल अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे सलमान ने X पर अनाउंस किया। खान ने लिखा, 'तैयार हो जाइए 7 दिसंबर, 2024 को दुबई में होने वाले दबंग द टूर-रीलोडेड के लिए।' इस पोस्ट में उन्होंने उन कलाकारों को टैग किया, जो इवेंट में परफॉर्म करेंगे। ये इवेंट दुबई हार्बर में आयोजित किया जाएगा।
लोगों ने की सलमान के जेश्चर की तारीफ
सलमान खान के इस पोस्ट पर लोगों मे काफी सारे कॉमेंट किया है। लोगों ने कहा है- सलमान खान रुकने वाले नहीं हैं। एक और ने जहा- जे बात, शो हमेशा की ही तरह रॉकिंग होनेवाला है। एक और फैन ने कहा- इसे कहते हैं प्रफेशनिलज्म। कुछ ने कहा है- जिगरा हो तो सलमान खान जैसा।
जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार
मुंबई पुलिस द्वारा खान को धमकी भरे संदेश मामले में जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिन बाद ही सलमान ने ये अनाउंसमेंट किया है।
सलमान से पांच करोड़ रुपये मांगे गए थे
याद दिला दें कि पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर एक धमकी भरा मेसेज भेजा गया था, जिसमें एक्टर से पांच करोड़ रुपये मांगे गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने अप्रैल में सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की थी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…