Select Date:

नसरुल्लाह की कंपनी में जॉब या बनेगी हाउस वाइफ वीजा बढ़ने के बाद अब क्या होगा अंजू का अगला कदम?

Updated on 05-08-2023 02:28 PM
इस्लामाबाद : जो अंजू कुछ दिनों पहले तक भारत लौटने के दावे कर रही थी, अब उसकी सच्चाई खुलकर सामने आ गई है। उसने नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान में ही बसने का मन बना लिया है। पाकिस्तान सरकार ने अंजू के वीजा को बढ़ा दिया है जिसका मतलब है कि उसका भारत वापसी करने का कोई इरादा नहीं है। अंजू और नसरुल्लाह अब अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस्लाम अपनाने के लिए पाकिस्तानी अंजू पर तोहफों की बारिश कर रहे हैं। सवाल यह है कि अब पाकिस्तान में अंजू का अगला कदम क्या होगा?

हाल ही में अंजू और नसरुल्लाह इस्लामाबाद में देखे गए थे जबकि वीजा की शर्तों के अनुसार अंजू ऊपरी दीर से बाहर नहीं जा सकती थी। माना जा रहा था कि वे अंजू के वीजा को बढ़वाने के लिए इस्लामाबाद गए हैं। अब नसरुल्लाह ने खुलासा किया है कि सरकार ने अंजू की वीजा अवधि को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। एक पाकिस्तानी अखबार से बात करते हुए उसने कहा, 'फातिमा (अंजू का इस्लामिक नाम) का वीजा दो महीने के लिए बढ़ाया गया है और उम्मीद है कि बाद में उसे एक साल का वीजा दिया जाएगा। तब फातिमा यहां स्थायी रूप से रहने की योजना बनाएगी।'

'भारत लौटी तो अंजू के साथ क्या होगा'

नसरुल्ला ने यह भी कहा कि वह चाहता है कि भारत सरकार अंजू के 15 साल से कम उम्र के दोनों बच्चों को पाकिस्तान जाने और अपनी मां के साथ रहने की अनुमति दे। उसने अंजू के भारत लौटने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा, 'आपको खुद ही सोचना चाहिए कि अगर अंजू भारत वापस चली गई तो उसके साथ क्या किया जाएगा।' नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू अब ऊपरी दीर के स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार अपना जीवन जिएगी।

नसरुल्लाह की कंपनी जॉइन करेगी अंजू

उसने कहा कि अंजू को काम करने की अनुमति दी जाएगी और वह उसकी कंपनी में शामिल हो सकती है। नसरुल्लाह ने कहा कि अंजू फिलहाल स्थानीय मीडिया से बात नहीं कर रही है क्योंकि इससे दिक्कत हो सकती है, लेकिन वह बाद में स्थानीय पत्रकारों से बात करेंगी। भारत में अंजू के पति अरविंद ने पत्रकारों को बताया है कि अंजू के पास सिर्फ बेसिक स्कूली शिक्षा है और वह एक स्थानीय कंपनी में डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम कर रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.