Select Date:

जो बाइडन ने दिया जेलेंस्‍की को तगड़ा झटका, पहले खत्‍म हो रूस के साथ जंग, तब होगा नाटो की सदस्‍यता पर विचार

Updated on 10-07-2023 02:03 PM
वॉशिंगटन: सबसे बड़े सैन्‍य संगठन नाटो में शामिल होने के लिए यूक्रेन बेताब है लेकिन ऐसा लगता है कि अभी उसकी मंजिल उससे दूर है। एक खास इंटरव्‍यू में अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूस के साथ जारी यूक्रेन युद्ध को खत्‍म करने की जरूरत है। इसके बाद ही गठबंधन यूक्रेन को शामिल करने पर सोच सकता है। बाइडन ने सीएनएन को दिए इंटरव्‍यू में कहा है कि यूक्रेन अभी नाटो की सदस्‍यता के लिए तैयार नहीं है। बाइडन के इस बयान को यूक्रेन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्‍योंकि देश पिछले काफी समय से नाटो में शामिल होने का अनुरोध करता आ रहा है।

नाटो शिखर सम्‍मेलन से पहले बड़ा बयान
यूरोप की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना होने से पहले बाइडन ने यूक्रेन और नाटो की सदस्‍यता पर काफी बातें की है। इस दौरान बाइडन ने नाटो शिखर सम्‍मेलन का भी जिक्र किया जो लिथुआनिया में होना है। इस सम्‍मेलन में कई मुद्दे प्रमुख हैं लेकिन यूक्रेन में रूस के साथ जारी युद्ध और नाटो में शामिल होने के लिए जेलेंस्‍की की तरफ से डाले जा रहे दबाव का मसला सबसे अहम होगा। बाइडन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता युद्ध के बीच में नाटो में इस बात पर अभी आम सह‍मति है कि यूक्रेन को नाटो के परिवार में लाया जाए या नहीं। हम नाटो क्षेत्र के हर इंच को अपने कब्जे में लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह एक प्रतिबद्धता है जिसे हम सभी ने निभाया है, चाहे कुछ भी हो। अगर युद्ध चल रहा है तो हम सभी युद्ध में हैं।'

हथियार देता रहेगा अमेरिका
बाइडन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से इस मुद्दे पर विस्तार से बात की है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से कहा है कि प्रक्रिया पूरी होने तक अमेरिका, यूक्रेन के लिए सुरक्षा और हथियार प्रदान करना जारी रखेगा जैसा कि वह इजरायल के लिए करता है। बाइडन ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें नाटो में शामिल होने में सक्षम होने के लिए यूक्रेन के लिए एक तर्कसंगत रास्ता तैयार करना होगा। गठबंधन हमेशा से खुले दरवाजे वाली नीति का पालन करता आया है।' इसके बाद बाइडन ने आगे कहा, ' लेकिन मुझे लगता है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वोटिंग कराई जानी चाहिए क्योंकि बाकी योग्यताएं भी पूरी नहीं हुई हैं जिसमें लोकतंत्रीकरण और कुछ और मसले शामिल हैं।'

यूक्रेन को मिलेंगे क्‍लस्‍टर बम
शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि अमेरिका पहली बार यूक्रेन को क्लस्टर युद्ध सामग्री भेज रहा है। यह कदम यूक्रेन के गोला-बारूद को बढ़ाने में मदद करने के लिए उठाया गया है क्योंकि वह रूस के खिलाफ जवाबी हमला जारी रखे हैं। बाइडन के मुताबिक यूक्रेन को विवादास्पद गोला-बारूद देना एक मुश्किल फैसला था लेकिन उन्‍हें लगता था कि यह बहुत जरूरी है क्योंकि यूक्रेन के पास गोला-बारूद नहीं था। नाटो की बैठक भी तब हो रही है जब स्वीडन भी गठबंधन में शामिल होने की कोशिशें कर रहा है। लेकिन तुर्की और हंगरी इसका विरोध कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.