जेपी नड्डा आज हाड़ौती और अजमेर प्रवास पर, पहली सूची के बाद उठे विरोध को खत्म कर प्रत्याशियों को साधेंगे बीजेपी नेता
Updated on
18-10-2023 12:59 PM
कोटा / अजमेर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हाड़ौती और अजमेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह यहां पर कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और किशनगढ़ संसदीय क्षेत्र के संगठन पदाधिकारियों की अलग-अलग समय बैठकें लेंगे। इसी के साथ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को नड्डा बूस्ट करेंगे और जीत का मंत्र भी देंगे। नड्डा सुबह दोनों बैठके संभाग मुख्यालय कोटा पर ही लेंगे। इसके बाद शाम को किशनगढ़ में संभाग स्तरीय बैठक लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जीत का महामंत्र फूंकेंगे।
हाड़ौती में 17 सीटों पर रहेगी नजर
बीजेपी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे कोटा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से डीसीएम रोड स्थित निजी होटल जाएंगे। दोपहर सवा 1 बजे तक कोटा शहर, कोटा देहात, बूंदी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:40 से 3:40 बजे तक जेपी नड्डा बारां झालावाड़ जिलों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। नड्डा कोटा हवाई अड्डा से 3:50 बजे किशनगढ़ के लिए रवाना होंगे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हाड़ौती संभाग में आना और संगठन पदाधिकारी की बैठक लेना बहुत अहम माना जा रहा है। हाड़ौती संभाग में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 10 पर अभी भी भाजपा काबिज है। कोटा संभाग जनसंघ के वक्त से आज तक बीजेपी का गढ़ माना जाता है। नड्डा संगठन के पदाधिकारियों को हाड़ौती में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का मंत्र देंगे।
अजमेर-भीलवाड़ा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा
कोटा के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार शाम को किशनगढ़ में संभाग स्तरीय बैठक लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जीत का महामंत्र फूंकेंगे। इसके साथ ही टिकट वितरण के साथ उभर रहे विरोध को भी शांत करने का गुरु मंत्र देंगे। नड्डा बुधवार शाम कोटा से हेलिकॉप्टर से किशनगढ़ एयरपोर्ट शाम 4.50 बजे आएंगे और यहां से सीधे मार्बल एसोसिएशन सभागार में जाएंगे। पहले सत्र में नड्डा नागौर और टोंक के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। दूसरे सत्र में अजमेर -भीलवाड़ा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।
मालूम हो कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची में 41 सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। कई जगह टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के कर्मठ जननेताओं ने विरोध का बिगुल बजा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इसी बिगुल की आवाज को शांत करने और चुनाव जीतने का महामंत्र देने यहां आ रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…