एक लाख 20 हजार साल बाद जुलाई सबसे गर्म साबित, ग्लोबल वॉर्मिंग नहीं अब 'उबल' रही है धरती!
Updated on
28-07-2023 02:24 PM
एथेंस: यूरोप, उत्तरी अमेरिका और चीन समेत दुनिया के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई जगह पर तो इसकी वजह से कई लोगों की मौत भी हो गई है। जुलाई का तापमान सबको हैरान कर रहा है। इस बीच बताया जा रहा है कि जुलाई में इतनी गर्मी 1,20,000 साल बाद पड़ी है। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कई लाख साल बाद यह महीना इतना गर्म है। धरती पर यह महीना सबसे गर्म साबित हुआ है। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) के मुखिया एंटोनियो गुतारेस ने कहा है कि ग्लोबल वॉर्मिंग तो अब बीते जमाने की बात हो गई है। अब धरती उबलने लगी है।
इतनी गर्मी कभी नहीं देखी उत्तरी अमेरिका, चीन और यूरोप पर पड़ रही भयानक गर्मी के बाद वैज्ञानिकों ने गुरुवार को कहा है कि इतनी गर्मी धरती पर कभी नहीं देखी गई है। यूएन के मौसम विभाग (WMO) और यूरोपियन यूनियन की जलवायु परिवर्तन सेवा के वैज्ञानिकों ने एक अध्यन के बाद कहा है कि जुलाई 2023 असाधारण तौर पर गर्मी का एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ है। दोनों ही एजेंसियों की तरफ से आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई के अंत में इतनी ज्यादा गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड दिए हैं। वैज्ञानिकों ने पेड़, मूंगा की चट्टानों और कई और स्रोतों से इकट्ठा किए गए आंकड़ों के आधार पर यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि यह तापमान पृथ्वी पर लगभग 1,20,000 वर्षों में अनुभव किया गया सबसे ज्यादा तापमान है।
चीन, अमेरिका और यूरोप परेशान दोनों एजेंसियों की तरफ से आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जुलाई खत्म होने वाला है लेकिन इतनी गर्मी कभी नहीं देखी गई है। पहले 23 दिनों के लिए औसत हवा का तापमान 16.95 डिग्री सेल्सियस या 62.51 फारेनहाइट है, जो 16.63 डिग्री के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है और जुलाई 2019 में इसे रिकॉर्ड किया गया था। जुलाई की गर्मी का असर दुनिया भर में देखने को मिला है। हजारों पर्यटक ग्रीस के रोड्स पर लगी जंगल की आग में फंस गए। कई और लोगों को अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, उत्तर पश्चिमी चीन की एक बस्ती में तापमान 52.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसने चीन में पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कई देशों में विनाशकारी आग
इस स्थिति पर यूएन के मुखिया एंटोनियो गुतारेस का भी बयान आया। उन्होंने गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर तुरंत ही कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना है कि जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान दिखाता है कि धरती ग्लोबल वार्मिंग अब बदल गई है। यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों सहित नॉर्थ पोल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। रिकॉर्ड-उच्च तापमान के कारण भूमध्य सागर के साथ ग्रीस, इटली और अल्जीरिया जैसे देशों में विनाशकारी जंगल की आग लग रही है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…