सोमवार को जूनियर NTR को झटका, डूब ना जाए 'देवरा' की नैया, आगे खड़े हैं रजनीकांत-अमिताभ
Updated on
08-10-2024 12:17 PM
जूनियर एनटीआर की 'देवरा' ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार शुरुआत तो की थी, लेकिन पहले वीकेंड में 160.60 करोड़ की बंपर कमाई के बाद से ही इसकी मुश्किलें बढ़ने लगीं। इसकी एक बड़ी वजह यह रही कि इस एक्शन-ड्रामा को दर्शकों से मिक्सड रिव्यूज मिले। हालांकि, छुट्टी और वीकेंड में फैंस की बदौत फिल्म ने वापसी जरूर की, पर दूसरे सोमवार को जिस तरह से इसकी कमाई गिरी है। यह Jr NTR और उनके फैंस के लिए परेशानी बन सकती है। खासकर इसलिए कि आगे दशहरा के कारण लोग त्योहार में व्यस्त होंगे। जबकि शुक्रवार को रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन: द हंटर', आलिया भट्ट की 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' भी रिलीज हो रही है।
कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी 'देवरा' को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। 27 सितंबर, 2024 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। RRR की बंपर सफलता के करीब ढाई साल बाद जूनियर एनटीआर की बड़े पर्दे पर वापसी हुई है। ऐसे में फिल्म से बहुत उम्मीदें थीं। फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये है। लेकिन यह 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ कमाने से चूक गई है।
'देवरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'देवरा: पार्ट 1' ने 11वें दिन सोमवार को देश में सभी पांच भाषाओं में कुल 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह बीते शुक्रवार से भी कम है, जब इसने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 11 दिनों में 248.65 करोड़ रुपये है।
'देवरा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 11
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी 'देवरा' की कमाई में 11वें दिन बहुत बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 370 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें से विदेशों में 80 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।
शुक्रवार को 'वेट्टैयन' की रिलीज से लगेगा बड़ा झटका!
'देवरा' की कमाई का सारा दारोमदार तेलुगू वर्जन पर टिका है। लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके पास बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के लिए सिर्फ दो और दिन बचे हैं। ऐसा इसलिए कि 10 अक्टूबर सुपरस्टार रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' रिलीज हो रही है। हालांकि, यह फिल्म मूल रूप से तमिल में है, लेकिन रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी की फैन फॉलोइंग 'देवरा' को झटका दे सकती है।
हिंदी में 'जिगरा', 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' बिगाड़ेगी खेल
इसी तरह हिंदी के बाजार में जैसे-तैसे 'देवरा' ने अपनी पकड़ थोड़ी मजबूत जरूर की है, लेकिन शुक्रवार को यहां भी आलिया भट्ट-वेदांग रैना की 'जिगरा' और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' रिलीज होगी। इनमें से राजकुमार-तृप्ति की फिल्म कॉमेडी जॉनर की है, जिसे 'स्त्री 2' के बाद बेहतर रेस्पॉन्स मिलने की संभावना है। साथ ही आगे दशहरा में लोगों की व्यस्तता भी कमाई पर असर डालेगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…