फ्लॉप होने की राह पर जूनियर NTR की फिल्म! 'वेट्टैयन' की रिलीज से पहले कांपने लगी कमाई
Updated on
09-10-2024 12:55 PM
डबल रोल में जूनियर एनटीआर, साथ में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज। 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज से पहले ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाका करेगी। पहले तीन दिनों में ऐसा हुआ भी। फर्स्ट वीकेंड में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। लेकिन इसके बाद ही यह रेत के ढेर की तरह ढहने लगी। आलम यह है कि 12 दिनों बाद भी यह देश में अपना बजट नहीं निकाल पाई है। जबकि शुक्रवार को रजनीकांत-अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' की रिलीज से पहले ही इसे अब फ्लॉप होने का डर सताने लगा है।
कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी 'देवरा' का बजट 300 करोड़ रुपये है। 27 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने जिस तरह शुरुआत की थी, इसे अब तक देश में 350-400 करोड़ रुपये कमा लेने चाहिए थे। लेकिन इसे 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में भी 12 दिन लग गए हैं। अब एक ओर जहां शुक्रवार को साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में नई रिलीज फिल्मों का जोर होगा, वहीं दशहरा के कारण दर्शकों की व्यस्तता भी बढ़ेगी।
'देवरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को रिलीज के 12वें दिन 'देवरा' ने देश में सभी 5 भाषाओं में कुल 4.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने 253.25 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है। तेलुगू वर्जन से फिल्म ने अब तक सबसे अधिक कमाई की है। लेकिन मंगलवार को वहां भी सिनेमाघरों में 100 में से 80 सीटें खाली नजर आई हैं।
'देवरा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 'देवरा' का बहुत जोर नहीं चला है। इसने 12 दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
इसलिए फ्लॉप हो सकती है 'देवरा: पार्ट 1'
'देवरा' की चिंता अब ये है कि यदि यह फिल्म देश में लाइफटाइम 310-320 करोड़ रुपये तक कमाती है, तभी जाकर हिट कहलाएगी। लेकिन जैसे हालात हैं, ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है। एक ओर शुक्रवार को 'वेट्टैयन' रिलीज हो रही है, वहीं बॉलीवुड में भी आलिया भट्ट की 'जिगरा' के साथ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' भी आ रही है। ऐसे में 'देवरा' को स्क्रीन्स का तगड़ा नुकसान होगा, जिसका सीधा असर कमाई पर पड़ेगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…