Select Date:

खुल गया है जुपिटर लाइफ लाइन का IPO, जानिए क्या करती है कंपनी और दूसरी डिटेल्स

Updated on 06-09-2023 03:16 PM
नई दिल्ली : आईपीओ में पैसा लगा कमाई करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का आईपीओ (Jupiter Life Line Hospitals IPO) 6 सितंबर यानी आज से खुल गया है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 695 से 735 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक इस आईपीओ में शुक्रवार, 8 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। जुपिटर लाइफ लाइन आईपीओ का साइज 869.08 करोड़ रुपये है। इसमें 542 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 44.5 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री के लिए रखे जाएंगे। ये शेयर प्रमोटर ग्रुप इकाइयों और दूसरे शेयरधारकों द्वारा बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल आईपीओ के लिए लॉट साइज 20 शेयरों का है। एक रिटेल निवेशक को इस आईपीओ में 14,700 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। जुपिटल लाइफ लाइन हॉस्पिटल ने मंगलवार को आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से 261 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी का कारोबार


यह कंपनी साल 2007 में स्थापित हुई थी। यह पश्चिमी भारत में एक मल्‍टीस्‍पेशियलिटी हेल्‍थ सर्विस प्रोवाइडर है। इस समय ठाणे (मुंबई), पुणे और इंदौर में जुपिटर ब्रैंड के तहत तीन हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं। 31 मार्च तक कंपनी की कुल ऑपरेटिंग कैपेसिटी 1,194 बेड्स और 1,246 डॉक्टरों की है। इन डॉक्‍टर्स में विशेषज्ञ, चिकित्सक और सर्जन शामिल हैं। कंपनी वर्तमान में महाराष्ट्र के डोंबिवली में करीब 500 बेड्स वाला एक मल्‍टीस्‍पेशियलिटी अस्पताल बना रही है। कंपनी का राजस्व काफी हद तक ठाणे स्थित उसके हॉस्पिटल पर निर्भर है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का 54% रेवेन्‍यू यहीं से आया था।

कहां खर्च होगा पैसा


आईपीओ से जुटाई गई रकम को कंपनी सामान्‍य कॉरपोरेट उद्देश्यों में खर्च करेगी। इसके अलावा कंपनी और सहायक कंपनी द्वारा बैंकों से लिए गए कर्ज के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान (अनुमानित 463.9 करोड़ रुपये) के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.