जरा देखिए, मोनालिसा ने कैसे खोला अपना व्रत, निधि झा ने रचाई मेहंदी, भोजपुरी हीरोइनों ने ऐसे मनाया करवा चौथ
Updated on
02-11-2023 04:02 PM
बॉलीवुड में ही नहीं, भोजपुरी सिनेमा में भी सितारों ने धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया। मोनालिसा से लेकर रानी चटर्जी की करवा चौथ स्पेशल तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने अपने पिया के नाम की मेहंदी हाथों में सजाई, व्रत रखा और चांद देखकर अपना व्रत खोला। आइए आपको दिखाते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस की करवा चौथ की तस्वीरें।
शुरू करते हैं अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा की करवा चौथ की तस्वीरों से। मोनालिसा हर साल करवा चौध का व्रत पूरे रीति-रिवाज से रखती हैं। उन्होंने इस बार भी लाल साड़ी में 16 श्रृंगार किया और सजधज कर त्योहार सेलिब्रेट किया। रात में चांद देखकर व्रत खोला भी। लेकिन मोनालिसा के पति विंक्रात सिंह काम के सिलसिले में घर पर नहीं थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल पर पति का चेहरा देखा और फिर व्रत पूरा किया।
रानी चटर्जी का करवा चौथ का लुक
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी करवा चौथ की फैंस को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस ने लाल साड़ी कैरी की। हाथ में छलनी लिए वह तस्वीर में पोज देती नजर आईं। देखिए रानी चटर्जी की करवा चौथ की तस्वीर।
आम्रपाली दुबे ने भी करवा चौथ की बधाई दी
वैसे तो आम्रपाली ने शादी नहीं की है लेकिन उनका नाम भोजपुरी स्टार दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के साथ जोड़ा जाता है। करवा चौथ पर एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर लगाए वाली तस्वीर को पोस्ट किया। साथ ही सभी फैंस को त्योहार की बधाई दी।
निधि झा कर रही थीं चांद का इंतजार
निधि झा ने करवा चौध के मौके पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह फैंस को शुभकामनाएं देती दिखीं तो हाथों में रची मेहंदी को भी दिखाती नजर आईं। साथ ही वह चांद का इंतजार करती भी दिखीं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…