जस्टिन ट्रूडो को अमेरिका से भी नहीं मिल पाया समर्थन, भारत के साथ विवाद पर चुप हैं बाइडेन, जानें क्यों?
Updated on
07-10-2023 02:25 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत से पंगा लिया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक उन्हें अपने पश्चिमी सहयोगियों से समर्थन नहीं मिला। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद ट्रूडो वैश्विक मंच पर अलग-थलग हो गए हैं। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा खामोशी उसके पड़ोसी से देखने को मिली है। कनाडा-भारत के विवाद में अमेरिका दूरी बनाए हुए है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई भी बयान नहीं दिया है।
बाइडेन प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने इसे लेकर बयान तो दिए हैं, लेकिन वह कुछ भी सख्त बोलने से बचते रहे हैं। इससे साफ है कि अमेरिका खुद को इस पूरे विवाद से दूर रखने में लगा है। कुछ दिनों पहले बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से भारत की बात की थी। लेकिन यह निंदा न होकर भारत की तारीफ थी। उन्होंने एक नया आर्थिक गलियारा स्थापित करने में मदद को लेकर भारत की प्रशंसा की थी। इसके अलावा भारत के उस फैसले पर भी अमेरिका चुप है, जिसमें उसने कनाडा को 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है।
क्यों चुप हैं जो बाइडेन
जो बाइडेन भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने में लगे हैं। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका चीजों को ऐसे ही चलने देना चाहता है और वह भारत से सहयोग की बात कर रहा है। वह भी तब जब यह बात जगजाहिर हो गई है कि अमेरिका की खुफिया जानकारी के आधार पर कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए हैं। विल्सन सेंटर के कनाडा इंस्टीट्यूट के निदेशक क्रिस्टोफर सैंड्स ने कहा कि अमेरिका इस मुद्दे के कारण भारत को खोना नहीं चाहता। अमेरिका का यह व्यवहार पश्चिम के बनाए अपने मानदंडों से अलग है।
कनाडा ने नहीं दिए सबूत
जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उनके पास भारत के खिलाफ सबूत हैं। लेकिन एक भी सबूत वह नहीं दे पाए हैं। बाइडेन प्रशासन लगातार कहता रहा है कि वह चाहता है कि दोनों देश आपस में इस मामले को संभालें। वाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के कोऑर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा, 'हम चाहते हैं कि दोनों देश संबंधों को लेकर आपस में बात करें।' पिछले सप्ताह अमेरिका गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह मुद्दा अमेरिका के एनएसए जेक सुलिवन और अपने समकक्ष एंटनी ब्लिंकन के साथ उठाया था।
भारत से संबंध खराब होने का डर
सैंड्स ने कहा कि अमेरिका फिलहाल सतर्क है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि कनाडा अगर इस मुद्दे पर बोलता है तो वह गठबंधन में बड़े विभाजन से बच सकता है। उन्होंने कहा, 'कनाडा अपने आरोपों को बढ़ाएगा, लेकिन हम यह वृद्धि नहीं देखना पसंद करेंगे। हम चाहेंगे कि सहयोग का तरीका खोजा जाए।' अमेरिकी प्रशासन को डर है कि भारत और कनाडा के बीच का विवाद उसके संबंधों को प्रभावित कर सकता है, जो राष्ट्रपति बाइडेन बिल्कुल नहीं चाहते। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी अमेरिका के अधिकारियों को इस विवाद से बचने को कहा है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…