Select Date:

रणवीर सिंह के कारण काजोल को आया गुस्‍सा, रानी मुखर्जी संग शो में हुए 5 चौंका देने वाले खुलासे

Updated on 30-11-2023 03:06 PM
'कॉफी विद करण 8' का नया एपिसोड आ गया है। करण जौहर के शो में उनकी पहली फिल्‍म की लीड‍िंग लेडीज काजोल और रानी मुखर्जी मेहमना बनकर पहुंचीं। 'कुछ कुछ होता है' के बाद जहां इस रीयूनियन का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वहीं बंगाली बहनों की जोड़ी ने एपिसोड में जमकर मस्‍ती की। काजोल ने शो शुरू होते ही कहा कि वह करण जौहर को एक्‍सपोज करने वाली हैं, वहीं यह भी बताया कि कैसे एपिसोड की शूटिंग शुरू होने से पहले वह करण जौहर पर चिल्‍ला पड़ीं। इसकी वजह रणवीर सिंह थे। आइए, एक नजर डालते हैं इस नए एपिसोड के 5 सबसे चौंकाने वाले खुलासों पर और यह भी जानते हैं कि आख‍िर काजोल को शो की शूटिंग से पहले गुस्‍सा क्‍यों आया।

करण जौहर को आया रणवीर सिंह का फोन

शो की शुरुआत मस्‍ती और दोस्‍ती वाले मूड में हुई। पता चला कि एपिसोड की शूटिंग के लिए जहां काजोल और रानी मुखर्जी इंतजार कर रही थीं, वहीं करण जौहर रणवीर सिंह से फोन पर बात करने में बिजी थे। करण कहते दिखे कि काजोल उन पर बेवजह चिल्‍ला बैठीं। इस पर काजोल ने कहा कि वो बेवजह नहीं था। काजोल ने कहा, 'हम दोनों इंतजार कर रहे थे कि करण अपना फोन कॉल खत्‍म करेंगे और शूटिंग शुरू होगी। इंतजार लंबा हो रहा था और आपका यह तरीका बहुत ही अनप्रोफेशनल है। मैं बस आपसे यही कहना चाह रही थी और मैंने बड़े प्‍यार से आपसे ये कहा।'

रानी मुखर्जी की शादी, एयरपोर्ट पर कहां गायब हो जाते हैं आदित्‍य चोपड़ा

एपिसोड में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी में शामिल हुए थे और वहां सिर्फ 18 मेहमान थे। उन्होंने रानी से पूछा कि आख‍िर आदित्‍य चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्‍त कौन सा रास्‍ता अपनाते हैं कि उनकी कोई फोटो नहीं आती। इस पर रानी ने कहा कि यह एक रणनीति है। रानी बताती हैं कि आदित्‍य पहले ही बेटी आदिरा के साथ चुपके से उसी दरवाजे से निकल जाते हैं। जबकि वो बाद में बाहर निकलती हैं और पपाराजी को पोज देती हैं।

काजोल को ऑफर हुई थी 'द‍िल तो पागल है' और '3 इडियट्स'

काजोल ने शो के दौरान खुलासा किया कि उन्‍हें 'दिल तो पागल है' ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने यह फिल्म नहीं की। फिल्‍म में बाद में शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्ष‍ित और करिश्‍मा कपूर को कास्‍ट किया गया था। इसी तरह काजोल को आमिर खान के साथ '3 इडियट्स' भी ऑफर हुई थी। हालांकि, काजोल ने यह नहीं बताया कि उन्होंने ये फिल्में क्यों ठुकराईं या फिर बात क्यों नहीं बन पाई।

रानी मुखर्जी चाहकर भी नहीं कर पाईं 'लगान' में काम

इसी तरह रानी मुखर्जी ने खलासा किया कि आमिर खान की फिल्‍म 'लगान' पहले उन्‍हें ऑफर हुई थी। 'गुलाम' में रानी और आमिर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। रानी ने कहा कि वह 'लगान' में काम नहीं कर सकीं, क्‍योंकि वह उस वक्‍त एक और फिल्‍म निर्माता के साथ काम कर रही थीं और डेट्स की मुश्‍क‍िल थीं। रानी ने बताया कि उनकी बड़ी चाहत थी कि वह 'लगान' का हिस्सा बने।

'कुछ कुछ होता है' के सेट पर रानी मुखर्जी को रखते थे भूखा

करण जौहर ने खुलासा किया कि 'कुछ कुछ होता है' की शूटिंग के वक्‍त उन्‍होंने रानी मुखर्जी के खाने पर रोक लगा दी थी। करण ने बताया कि वह चाहते थे कि रानी को ऑरेंज स्‍कर्ट वाली ड्रेस बिल्‍कुल फिट आए और इसके लिए वजन कम करने की जरूरत थी। रानी ने इस पर बताया कि इस काम में करण जौहर और ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा दोनों एक साथ मिले हुए थे। करण ने एक और मजेदार बात यह बताई कि रानी की मां कृष्णा मुखर्जी भी करण और मनीष के साथ इस प्‍लान में शामिल हो गई थीं। उन्‍होंने होटल के स्‍टाफ से कह दिया था कि वो रानी के कमरे में खाना न भेजें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.