Select Date:

KKHH में टीना का किरदार निभाना चाहती थीं काजोल:इसके लिए करण जौहर से 45 मिनट लड़ाई की

Updated on 13-12-2023 04:46 PM

फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म में काजोल ने अंजली और रानी मुखर्जी ने टीना का किरदार निभाया था। मगर शुरुआत में टीना का रोल काजोल प्ले करना चाहती थीं। इस रोल के लिए उनके और फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर में बहस भी हो गई थी। इसके बाद भी करण अपने फैसले पर डटे रहे और उन्होंने रानी को ही टीना का रोल दिया। इस बात का खुलासा खुद काजोल ने हालिया इंटरव्यू में किया है।

टीना के रोल के लिए 45 मिनट करण से लड़ी थीं काजोल
नेटफ्लिक्स के राउंड टेबल के दौरान काजोल ने कहा- मैंने 'कुछ कुछ होता है' में लड़ाई की थी। मेरी लड़ाई करण जौहर से हुई थी। मैं फिल्म में टीना का रोल प्ले करना चाहती थी और करण का कहना था- नहीं, तुम्हें अंजली का रोल करना है। इस पर मैंने कहा था- पर मैं टीना का रोल ही करना चाहती हूं। आपको नहीं पता कि मैं टीना के रोल में क्या कर सकती हूं। मेरी ये बात सुनकर करण ने मुझे चुप करा दिया था। मैंने 45 मिनट तक करण से लड़ाई की थी लेकिन उन्होंने बार-बार मना कर दिया।

इस राउंड टेबल में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद थे, जिन्होंने फिल्म की तारीफ में कहा कि वो फिल्म से बहुत खुश थे।

क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म में काजोल अंजली के रोल में दिखी थीं, जो अपने बेस्ट फ्रेंड राहुल (शाहरुख खान) को पसंद करती है। वहीं राहुल को कॉलेज में आई नई लड़की टीना (रानी मुखर्जी) से प्यार हो जाता है। लास्ट में वो टीना से शादी कर लेता है। इस बात से दुखी होकर अंजली काॅलेज छोड़कर अपने घर वापस चली जाती है। बाद में टीना की मौत के बाद अंजली से राहुल शादी कर लेता है।

पहले टीना का रोल ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था
पहले फिल्म में टीना यानी रानी मुखर्जी का कैरेक्टर ट्विंकल खन्ना को ध्यान में रखकर लिखा गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद ये रोल कई एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ और आखिरी में इस रोल के लिए रानी मुखर्जी फाइनल हुईं।

वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी की उम्र मात्र 19 साल थी। रानी की आवाज भारी होने की वजह से करण चाहते थे उनकी आवाज डब हो लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म में रानी ने डायलॉग्स खुद ही बोले थे।

पहले टीना का रोल ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था
पहले फिल्म में टीना यानी रानी मुखर्जी का कैरेक्टर ट्विंकल खन्ना को ध्यान में रखकर लिखा गया था। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद ये रोल कई एक्ट्रेसेस को ऑफर हुआ और आखिरी में इस रोल के लिए रानी मुखर्जी फाइनल हुईं।

वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी की उम्र मात्र 19 साल थी। रानी की आवाज भारी होने की वजह से करण चाहते थे उनकी आवाज डब हो लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म में रानी ने डायलॉग्स खुद ही बोले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.