ओरी के साथ पार्टी कर निकलीं काजोल की बेटी नीसा देवगन तो दिखीं पूरी कन्फ्यूज, पपाराजी ने बताया- इधर है आपकी कार
Updated on
21-02-2024 02:38 PM
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन मुंबई में बीती रात मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ एक बार फिर आउटिंग पर नजर आईं। नीसा के साथ कुछ और फ्रेंड्स थे जिनमें से एक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहने वाले ओरी भी नजर आए। दरअसल नीसा अपने दोस्तों के साथ डिनर पर निकली थीं और ये सभी मुंबई के फेमस रेस्ट्रॉन्ट 'ला लोका मारिया' के बाहर नजर आए, जो अपने स्पैनिश कुजीन के लिए खूब फेमस है।
चाहे भारत हो या लंदन नीसा देवगन ओरी के साथ हर जगह पार्टी करती नजर आ ही जाती हैं। अगर पपाराजी के कैमरों में ये कैप्चर नहीं होते तो सोसल मीडिया पर इनके पोस्ट से ताजा अपेडट नजर आ जाया करता है। मुंबई में पिछली रात जब ये लोग डिनर करके बाहर निकले तो नीसा की कई झलकियां कैप्चर हुईं। पहले तो नीसा कन्फ्यूज हो गईं कि उनकी कार किधर है। इसके बाद पपाराजी ने उन्हें बताया कि उनकी कार किधर है। ये सुनकर नीसा झेंप जाती हैं और फिर पलटकर अपनी कार की तरफ आगे बढ़ जाती हैं।
पार्टी कर निकलीं और फिर कार को लेकर हुईं कन्फ्यूज
नीसा का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया है। इसके बाद नीसा जब कार में बैठती हैं तो खुद पर ही खूब हंसती नजर आ रही हैं। नीसा अपने बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ अक्सर पार्टी करती दिखती हैं। दिसंबर में ओरी और नीसा साथ में लंदन में वकेशन इंजॉय करते दिखे थे। इस वकेशन पर उनके साथ जान्हवी कपूर भी मौजूद थी।
तमाम एक्ट्रेसेस के साथ ओरी की क्लोज बॉन्डिंग
ओरी बॉलीवुड स्टार किड्स और सिलेब्रिटीज के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर किया करते हैं। जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, नीसा देवगन, भूमि पेडनेकर जैसी तमाम एक्ट्रेसेस के साथ ओरी की क्लोज बॉन्डिंग है।
नीसा की एक्टिंग में नहीं कोई दिलचस्पी
जहां फिल्मी सितारों के बच्चे लगातार बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में रह रहे हैं वहीं काजोल और अजय देवगन ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि नीसा की एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं। नीसा अभी स्विटजरलैंड से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और करियर को लेकर अभी तक उन्होंने ऐसा कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। हालांकि, स्कूल फंक्शन से नीसा के कुछ वीडियो जरूर सामने आए हैं जिसे देखकर लोगों ने उम्मीद जताई थी कि वो अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…