कलयुगी शिक्षक ने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को किया बदनाम, जान से मारने की धमकी देकर करता रहा रेप
Updated on
19-12-2023 12:17 PM
ग्वालियरः शहर में दुष्कर्म का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली छात्रा के साथ उसके शिक्षक द्वारा ही बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया बाद में आरोपी शिक्षक की रेलवे में नौकरी लग गई तो वह ग्वालियर से चला गया इसके बाद में पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है.
पहली बार जब दुष्कर्म हुआ तब थी नाबालिग
बताया जा रहा है कि फिलहाल युवती 19 वर्षीय बालिग है और 12वीं कक्षा की छात्रा है। लेकिन जब वह आठवीं कक्षा में थी तब उसकी ट्यूशन घर के पास ही रहने वाले अजय बघेल नामक युवक पर लगाया गया था। और वह उसे पढ़ता था तभी 2017 में एक दिन अजय ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही जान से मारने की धमकी और फेल करवाने का डर दिखाकर छात्र के साथ आए दिन उसका शोषण करने लगा और कई बार इस दौरान उसके साथ दुराचार भी किया।
बेटी से टेंशन की वजह जानकर उड़े होश
युवती ने अपने साथ हो रहे यौन अत्याचार के बारे में पहले तो बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतों के चलते युवती तनाव में रहने लगी थी। बेटी को टेंशन में देखकर परिजनों ने पूछा तो उसने अपने साथ बीती खौफनाक दास्तां के बारे में परिजनों को बताया। युवती की बात को सुनकर घरवालों हैरान हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे थाने लेकर पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए आरोपी शिक्षक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…