Select Date:

कमला हैरिस बनेंगी अमेरिकी की राष्ट्रपति, 5 साल में हो जाएगी बाइडन की मौत... ये क्या बोल गईं निक्की हेली?

Updated on 28-04-2023 06:36 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का माहौल अभी से बन गया है। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट नेता एक-दूसरे पर हमले बोल रहे हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से अपनी दावेदारी पेश किए जाने के बाद से वह आलोचकों के निशाने पर हैं। इस बीच राष्ट्रपति चुनाव की रेस में शामिल रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगर बाइडन 2024 का चुनाव जीते तो अगले पांच वर्षों के भीतर उनकी मौत हो जाएगी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस उनकी जगह देश की राष्ट्रपति बन जाएंगी।

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में हेली ने यह बयान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर बाइडन को दूसरे कार्यकाल के लिए वोट दिया जाता है तो उनके समर्थकों को 'राष्ट्रपति के रूप में हैरिस' की उम्मीद करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'यह मानना कि वह 86 साल की उम्र तक राष्ट्रपति बने रहेंगे, मुझे नहीं लगता कि संभव है।' हेली ने अपने कैंपेन में उम्र और क्षमता को एक प्रमुख मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं की मानसिक योग्यता परीक्षा लेनी चाहिए।

बाइडन को फिट दिखा रहा वाइट हाउस

हेली का यह विवादित बयान तब सामने आया है जब मंगलवार को बाइडन ने आधिकारिक तौर पर दोबारा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की थी। इस चुनाव में बाइडन की उम्र (80 साल) एक बड़ा मुद्दा है जिसे लेकर वह कई बार विरोधियों के निशाने पर भी आ चुके हैं। वाइट हाउस उन्हें एक्टिव और फिट दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। उनकी यात्राओं की एक स्प्रेडशीट कर रहा है और जॉगिंग करते हुए उनके वीडियो जारी कर रहा है।

राजनीति में उम्र की भूमिका पर सवाल

हालांकि बाइडन ने अपनी उम्र से जुड़ी चिंताओं को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह 'अच्छा महसूस कर रहे हैं'। हेली का बयान विवादित तो है लेकिन यह राजनीति में उम्र और स्वास्थ्य की भूमिका के साथ-साथ संभावित राष्ट्रपति कमला हैरिस के देश पर प्रभाव के बारे में भी महत्वपूर्ण सवाल उठाता है। इससे पहले रिपब्लिकन्स ने एक एआई जेनेरेटेड वीडियो के माध्यम से बाइडन पर निशाना साधा था। वीडियो में बाइडन के दोबारा चुनाव जीतने के संभावित दुष्परिणामों को दिखाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.