Select Date:

कंगना ने खुद को लता मंगेशकर से कम्पेयर किया:अंबानी प्री-वेडिंग में परफॉर्म करने वाले सेलेब्स पर कसा तंज

Updated on 06-03-2024 05:41 PM

एक्ट्रेस कंगना रनोट उन चुनिंदा बॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं जो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर नहीं आईं। अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इंडस्ट्री के अपने उन कलीग्स पर टेक लिया है जिन्होंने अंबानी की पार्टी में परफॉर्म किया था।

इतना ही नहीं, अपनी तुलना लता मंगेशकर से करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने लता जी की तरह कभी किसी प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने का ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया।

बोलीं- मेरे और लता जी के ही गाने हिट
कंगना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने एक आर्टिकल का फोटो शेयर किया जिसमें लिखा था- लता मंगेशकर ने कहा था कि अगर उन्हें कोई 5 मिलियन डॉलर भी दे तो भी वह शादियों में नहीं गाएंगी।

कितने भी पैसे मिलें, मैंने कभी परफॉर्म नहीं किया: कंगना
इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘मैंने अपनी लाइफ में बहुत आर्थिक तंगी झेली है लेकिन लताजी और मैं केवल दो ही ऐसे लोग हैं, जिनके गाने सबसे ज्यादा हिट हुए। मुझे चाहे कितने भी पैसों का लालच दिया गया हो पर मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया, कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए पर मैंने नहीं किए। जल्द ही मैंने अवॉर्ड शोज से भी दूरी बना ली।

फेम और पैसे को ना कहने के लिए एक मजबूत शख्सियत और गरिमा की जरूरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में आज के युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि केवल वही पैसा कमाया जा सकता है, जो ईमानदारी का हो।'

बिना नाम लिए कंगना ने कसा तंज
अब भले ही कंगना ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया पर उन्होंने जामनगर में हुए अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने वाले सभी सेलेब्स पर तंज कसा है। 1 से 3 मार्च तक चले इस इवेंट में शाहरुख, सलमान और आमिर खान समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

वर्कफ्रंट पर कंगना की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' है। वो इसमें लीड रोल में नजर आएंगी। उन्होंने इसे डायरेक्ट भी किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.