Select Date:

कंगना रनौत ने 'तेजस' की बुराई करने वालों को दी बददुआ, फिल्म नहीं चली तो बौखला पड़ी हैं 'क्वीन'

Updated on 30-10-2023 03:21 PM
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू नहीं मिले और बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी काफी कम हुई है। अब कंगना ने ओपन इन्विटेशन भेजा है उनलोगों के लिए जिन्हें उनकी ये फिल्म पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उनका फैन क्लब जॉइन कर सकते हैं। कंगना का ये पोस्ट ट्विटर (x) पर फिल्म 'तेजस' रिलीज होने के दो दिनों बाद आया है। बताया गया है कि 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दो दिनों में केवल 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंगना ने कहा है कि उन्हें नियत ने जिंदगी में कुछ खास चीजें करने के लिए भेजा है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अपना सपना सच करने के लिए 15 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश छोड़ दिया था।

कंगना की तारीफ वाले पोस्ट पर एक्ट्रेस ने कही इतनी बात

कंगना ने अपने किसी फैन के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए ये ट्वीट किया है, जिसमें लिखा गया था, 'उन लोगों को बेहद शर्म आनी चाहिए जो जश्न मना रहे हैं और एक ऐसी लड़की के लिए बुरा चाह रहे हैं जिन्होंने अपने दम पर खुद को बनाया है, जो आउटसाइडर है, जिसने बॉलीवुड की रूढ़िवादिता को तोड़ा है। मूर्खों का ये झुंड कितना बेवकूफ है। आपको प्यार और अधिक शक्ति मिले कंगना।'

कैसी है कंगना की फिल्म 'तेजस' की कहानी

सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित फिल्म 'तेजस' में कंगना तेजस गिल नाम की बहादुर पायलट की भूमिका निभा रही हैं। 'तेजस' में पाकिस्तान के खिलाफ जंग में शामिल तेजस गिल अपनी बहादुरी से देश का सीना गर्व से चौड़ा करती नजर आ रही हैं। हालांकि, फिल्म उम्मीद से काफी कम परफॉर्म कर रही है और तीन दिनों में इसने केवल 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.