राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कंगना रनौत को नहीं मिला न्योता, 3000 VVIP में इन 5 बॉलीवुड सितारों को आमंत्रण
Updated on
07-12-2023 02:23 PM
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के जाने माने हस्तियों को आमंत्रित किया है। बुधवार को यह जानकारी दी गई। इस सूची में 3 हजार VVIP समेत कुल 7 हजार लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। इस लिस्ट में‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और देवी सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया का नाम भी शामिल है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम शामिल नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तो 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पहले ही आमंत्रित किया जा चुका है। अब दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन और उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित करीब सात हजार लोगों को ट्रस्ट ने न्यौता भेजा है।
इन सेलेब्स के नाम हैं शामिल
बात करें मनोरंजन जगत से जुड़ी हस्तियों की तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अमिताभ बच्चन, रामायण के राम-सीता यानी दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल, अक्षय कुमार, आशा भोसले को न्यौता भेजा गया है। बात करें समय और तारीख की तो 22 जनवरी 2023 को नए राम मंदिर का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक ये कार्यक्रम चलेगा।
राम मंदिर उद्घाटन समारोह
इस सूची में कुल 3000 वीवीआईपी समेत 7,000 लोगों का नाम शामिल है। मशहूर हस्तियों के अलावा साल 1992 में मारे गए कारसेवकों के परिवारों को भी न्यौता भेजा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत, योग गुरु राम देव, उद्योगपति रतन टाटा, उद्योगपति गौतम अडाणी भी शामिल होने वाले हैं।
कंगना रनौत पहुंची थीं अयोध्या
पिछले ही महीने कंगना रनौत अयोध्या के रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं, जहां उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को भी उन्होंने याद किया था। साथ ही मंदिर बनाने वाले लोगों से भी बातचीत की थी। वह पहले से भी अयोध्या मंदिर को लेकर बयान देती रही हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि वह भी
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…