कंगना रनौत ने एक्स-बॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली की बेटी को उनकी पहली फिल्म में किया था रिप्लेस, जरीना वहाब का खुलासा
Updated on
29-11-2024 04:21 PM
एक्ट्रेस जरीना वहाब इस समय अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने जिया खान के सुसाइड से लेकर बेटे सूरज पंचोली के डूबे करियर और पति आदित्य पंचोली के विवादों पर भी बात की। सूरज पंचोली ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग डेब्यू किया था और तभी से स्ट्रगल कर रहे हैं। पर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब की बेटी सना भी फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं। जरीना वहाब ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जिस फिल्म से सना डेब्यू करने वाली थीं, उससे कंगना रनौत ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था।
सना पंचोली साल 2005 में फिल्म 'शाकालाका बूम बूम' से एक्टिंग डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन Kangana Ranaut ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त सना के पापा आदित्य पंचोली और कंगना रनौत का कथित तौर पर अफेयर चल रहा था। हालांकि, बाद में कंगना ने आदित्य पंचोली पर शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप लगाए थे। और इसके जवाब में एक्टर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया था।
जरीना वहाब बोलीं- मेरी बेटी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी
अब जरीना वहाब ने 'लहरें रेट्रो' को दिए इंटरव्यू में फिल्म से बेटी को रिप्लेस किए जाने के बारे में बात की। जब जरीना से पूछा गया कि सना को फिल्म में कंगना ने रिप्लेस किया था, तो वह बोलीं, 'उसे एक्टिंग नहीं करनी थी। उसे कभी एक्ट्रेस नहीं बनना था। लेकिन जैसा होता है ना कि आप परिवार में मजबूर करते हैं और बोलते हैं कि कर लो बेटा...पर उसने कहा कि नहीं मम्मा मुझे नहीं करना।'
'उसे लो-नेक लाइन पहनने को दिया गया, कमरे से बाहर नहीं निकली'
जरीना वहाब ने आगे बताया, 'पहली बात तो ये कि वो स्लीवलेस टॉप और छोटे कपड़े नहीं पहनती। उसे तब लो नेक वाला कुछ पहनने को दिया गया था तो वह भागते हुए वापस आई। वह अपने कमरे से भी बाहर नहीं निकली। फिर उन्होंने फिल्म में किसी और को ले लिया। वो अब भी वैसे कपड़े नहीं पहनती है।'
फिल्म हाथ से निकलने पर यह बोली थीं सना पंचोली
जरीना वहाब ने कहा कि अब वो इस बारे में मजाक में भी बात नहीं करते हैं। वहीं, साल 2013 में सना पंचोली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें 'शाकालाका बूम बूम' के हाथ से निकल जाने का कोई पछतावा नहीं है। वह फिल्म प्लान के मुताबिक नहीं हो पाई और इसलिए उन्हें कोई पछतावा नहीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…