मनाली में बर्फ की चादरों से ढंका कंगना रनौत का घर, एक्ट्रेस ने दिखाया सफेद पहाड़ों का बेहद हसीन नजारा
Updated on
01-02-2024 05:32 PM
इन दिनों देशभर में मौसम ने पलटी मारी है। जहां दिल्ली एनसीआर के इलाकों में झमाझम बारिश हुई वहां पहाड़ों पर कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। हिमाचल के इलाकों में भी बर्फबारी हुई और मनाली में कंगना रनौत का घर भी बर्फ से पूरी तरह ढंक चुका है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। बर्फबारी का मौसम ऐसा होता है जहां दूर-दूर तक पहाड़, पेड़-पौधे और घर सिर्फ ब्लैक एंड वाइट हो जाते हैं, जहां हर तरफ सफेद बर्फ की चादरें दिखती हैं।
कंगना रनौत हिमाचल मनाली की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने घर के आसपास हुई बर्फबारी की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट से इशारा किया है कि इस बर्फबारी का इंतजार वहां लोग किस कदर कर रहे थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि लंबे समय से सूखे मौसम से जूझ रहे हिमाचल में फाइनली बर्फबारी हो गई है। उन्होंने लिखा है ये बर्फबारी वहां के लोकल और सेब की खेती के लिए काफी जरूरी थी।
कंगना ने दिखाई- घर के आसपास बर्फ की चादरें
कंगना ने मनाली से अपने घर की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उनके घर के चारों तरफ बर्फ की चादरें नजर आ रही हैं। कंगना ने स्नो फॉल की तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें घर की छत, दूर पहाड़, पेड़-पौधे और रास्ते नजर आ रहे हैं।
फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की तैयारी कर रहीं कंगना
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की आखिरी फिल्म 'तेजस' थी, जो 27 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखी थीं। हालांकि, फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। वहीं कंगना इस वक्त अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की तैयारी में हैं, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…