सलमान खान की 'टाइगर 3' से ठीक पहले की दहाड़ तेज गूंजनी शुरू हो चुकी है और जमकर एडवांस बुकिंग कर रही है। वहीं इस वक्त सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में अपने आखिरी सांसें गिनती दिख रही हैं। रविवार यानी दिवाली के बाद से किसी भी दूसरी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर पाना इतना आसान न होगा। आइए जानते हैं कि इस वक्त कंगना रनौत की 'तेजस', विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' और विजय थलापति की 'लियो' का क्या हाल है।