मंडी से कंगना रनौत की जीत पक्की! चुनाव नतीजों के बीच कर रहीं भगवान की पूजा, पर एक भूल के कारण लोग मार रहे ताने
Updated on
04-06-2024 01:14 PM
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे धीरे-धीरे आ रहे हैं और उसमें कई कैंडिडेट्स आगे और कुछ पीछे चल रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी जगत के भी तमाम सितारों ने भी इस बार चुनाव लड़ा था। जिसमें कंगना रनौत का भी नाम शामिल है। फाइनल नतीजा आने में तो अभी समय है लेकिन वह हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर करीब 54 हजार से वोटों से आगे चल रही हैं। वह जीत जाएं, इसके लिए पूजा-अर्चना भी कर रही हैं, जिसका वीडियो सामने आया है।
कंगना रनौत अपने घर पर भगवान के आगे दीया-बाती करती दिखाई दे रही हैं। गुलाबी साड़ी में एक्ट्रेस पहले धूप बच्ची जलाती हैं और फिर उसे भगवान को दिखाकर आरती करती हैं। इसके बाद वह उसे स्टैंड में लगाती हैं फिर बाएं हाथ से घंटी बजाती हैं। अंत में हाथ जोड़कर प्रणाम करती हैं। लेकिन लोगों को एक्ट्रेस का ये सब कैमरे के लिए लगा। वह उनके बाएं हाथ से घंटी बजाने पर भी कटाक्ष करते हुए दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि कैमरे के लिए इतना भी भूल गईं कि किस हाथ से पूजा होती है।
कंगना रनौत ने शेयर की फोटो
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी दो तस्वीरें शेयर की हैं। माता रानी के मंदिर के बाहर उनकी मां उन्हें हाथ से दही-चीनी खिलाती दिख रही हैं। इसक पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'मां का आशीर्वाद।' वहीं, दूसरी तस्वीर में उनकी मां ने उनका माथा चूमा तो इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मां ईश्वर का रूप है।'
कांग्रेस नेता से कंगना रनौत का मुकाबला
कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह से है। अब दोनों में कौन इस सीट से जीतता है, ये तो कुछ समय में साफ हो जाएगा। वैसे एक्ट्रेस ने ये जरूर कहा है कि अगर वह ये चुनाव जीतेंगी तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। वैसे तो इनकी फिल्में बैक-टू-बैक फ्लॉप ही हो रही हैं। करियर एक्टिंग में तो कुछ खास अब रहा नहीं। शायद चुनाव जीतकर ये अपने प्रदेश का विकास जरूर सकेंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…