'दीया और बाती हम' की कनिका माहेश्वरी शादी के 11 साल बाद पति से हो रहीं अलग! अंकुर घई ने दो टूक में दिया जवाब
Updated on
03-11-2023 03:48 PM
कनिका माहेश्वरी की 11 साल की शादीशुदा जिंदगी अब टूटने जा रही है।'दीया और बाती हम'में मीनाक्षी भाभी वाले रोल में फेमस कनिका ने साल 2012 में अपने कॉलेज स्वीटहार्ट अंकुर घई से शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों कुछ समय पहले ही अलग हुए और तीन महीने पहले उन्होंने तलाक का केस दर्ज करवाया। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल कनिका और अंकुर का तलाक हो जाएगा।
ETimes ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कनिका हसबैंड से करीब 4 साल से अलग रह रही हैं। बताया जाता है कि कनिका और उनका 8 साल का बेटा नानक मुंबई में रह रहे हैं जबकि अंकुर दिल्ली में रहते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों ने इस शादी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए।
कुछ शॉर्ट फिल्में भी प्रड्यूस की और साथ में कुछ वेब सीरीज भी किए
कहा जा रहा है कि दोनों में एकमत की कमी तो रही ही है साथ ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बरकार रखना मुश्किल साबित हो रहा था। बता दें कि कनिका और अंकुर साल 2013 में सिलेब्रिटी डांस रिएलिटी शो 'नच बलिये' (सीजन 6) में साथ नजर आए थे। इसी के साथ दोनों ने कुछ शॉर्ट फिल्में भी प्रड्यूस की और साथ में कुछ वेब सीरीज भी कर चुके हैं। सूत्र ने बताया, 'जब उन्हें एहसास हुआ कि चीजें अब सही नहीं चल पा रही हैं दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।'दोनों अलग भले हो रहे हैं लेकिन इस रिश्ते में उन्होंने कड़वाहट नहीं छोड़ी है।
अंकुर ने कहा- हम अलग नहीं हुए
कनिका आखिर बार 'दिल दियां गलां' में नजर आई थीं और उन्होंने इस खबर पर अब तक कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। हालांकि, अंकुर ने कहा है कि ये खबरें सच नहीं हैं और ये सब इसलिए सुनने में आ रहा है क्योंकि वे लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। अंकुर ने कहा, 'मैं दिल्ली में अपने काम के सिलसिले में रहता हूं, जबकि कनिका मुंबई में। हम अलग नहीं हुए हैं।' दोनों साल 2015 में एक बेटे के पैरेंट भी बने थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…