कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर सौंदर्या जगदीश की मौत, की थी आत्महत्या की कोशिश! सास के निधन के बाद लगा था सदमा
Updated on
15-04-2024 01:36 PM
कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन सौंदर्या जगदीश की कथित आत्महत्या की कोशिश के बाद मौत हो गई। पुलिस एर उनके करीबी सूत्रों ने रविवार, 14 अप्रैल को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने 14 अप्रैल की सुबह बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट स्थित अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने कहा इस मामले की जांच जारी है।
मीडिया से बातचीत के दौरान जगदीश के दोस्स श्रेयस ने बताया, 'जगदीश की आत्महत्या के प्रयास के बाद मौत हो गई है। हम उसे अस्पताल ले आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कारण क्या था, यह जानने के लिए आगे की प्रक्रिया चल रही है। कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। हम आपको अचानक कारण फिलहाल नहीं बता पाएंगे।'
सौंदर्या जगदीश के दोस्त ने दी जानकारी
यह पूछे जाने पर कि हाल ही में जगदीश को बैंक नोटिस भेजा गया था, तो क्या आत्महत्या की कोशिश करने क्या यही कारण हो सकता है? तो उन्होंने कहा, 'नहीं, इसका इससे कोई संबंध नहीं है। यह मुद्दा पिछले कुछ समय से बना हुआ है। व्यावसायिक मुद्दे अलग हैं।' श्रेयस ने कहा कि पुलिस को फौरन इस बारे में बताया गया था। उन्होंने उन रिपोर्ट्स को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रोड्यूसर की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।
सास की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे सौंदर्या
उन्होंने कहा, 'आज यानी 14 अप्रैल की सुबह पता चलने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया...उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।' वहीं, 'इंडियन एक्सप्रेस' से नॉर्थ डीसीपी सईदुलु अदावथ के हवालो से बताया गया कि जगदीश की पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। हाल ही में प्रोड्यूसर की सास का निधन हो गया था और वह उदास थे क्योंकि उनका उनसे खास लगाव था। सौंदर्या इसके लिए डिप्रेशन की दवा भी ले रहे थे।
विवादों में फंस गया था सौंदर्या का पब
सौंदर्या एक पब के मालिक थे। फिल्म प्रोड्यूसर थे और बिल्डर के साथ बिजनेसमैन भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में पब कुछ फिल्मी हस्तियों और क्रू द्वारा देर रात पार्टी करने के बाद विवाद में फंस गया था, जिसके कारण इसका लाइसेंस अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया गया था। इस कारण भी वह थोड़ा परेशान बताए जा रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…