बुरे फंसे कान्ये वेस्ट! Ex असिस्टेंट ने किया यौन उत्पीड़न का मुकदमा, कहा- रैपर ने भेजे अश्लील वीडियो और मैसेज
Updated on
04-06-2024 01:15 PM
अमेरिकी रैपर और सॉन्ग राइटर कान्ये वेस्ट एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उनकी पूर्व निजी सहायक ने उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस सोमवार, 3 जून को दर्ज किया गया है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व महिला सहायक ने कान्ये पर गलत तरीके से नौकरी से निकालने का भी आरोप लगाया है। कोर्ट में दायर मुकदमे के आरोपों के मुताबिक, कान्ये ने महिला को अश्लील मैसेज और वीडियोज भेजे थे और फिर नौकरी से निकाल दिया। पूर्व महिला सहायक ने कोर्ट से कहा है कि उन्हें नौकरी से निकालकर उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला सहायक ने यह भी दावा किया है कि कान्ये उनके साथ फोन पर बातचीत के दौरान हस्तमैथुन करते थे। उनसे पूछते थे कि क्या वह उनकी आंहें सुन सकती हैं। वो यह भी पूछते थे कि क्या वह जानती हैं कि रैपर क्या कर रहे थे। कथित तौर महिला ने यह भी दावा किया कि कान्ये उनसे अपने बॉयफ्रेंड्स के लिंग के आकार की भी बात करते थे।
कान्ये ने कहा था- मैं तुम्हें देवी की तरह देखना चाहता हूं
बताया जाता है कि कान्ये वेस्ट ने जुलाई 2021 में इस महिला को अपनी निजी सहायक के तौर पर काम पर रखा था। तब वह अपनी फैशन लाइन 'Yeezy' की तैयारी कर रहे थे। एक साल बाद कान्ये वेस्ट ने कथित तौर पर महिला सहायक से कहा कि वह उन्हें 'देवी' के रूप में देखना चाहते हैं। रैपर ने महिला से यह भी कहा था कि यदि वह अपना OnlyFans का अकाउंट डिलीट करती हैं, तो वह उन्हें हर साल 1 मिलियन डॉलर देंगे।
'कान्ये ने मैसेज में की थी सेक्स की बात'
महिला का आरोप है कि इसके तुरंत बाद कान्ये ने उन्हें कई सारे टेक्स्ट मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इनमें से एक मैसेज TMZ ने शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'देखो, मेरी समस्या यह है कि मैं सेक्स करना चाहता हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि इसके बाद लड़की मुझे बताए कि जब मैं उसके साथ सेक्स कर रहा था, तो वह कैसा था। फिर मैं चाहता हूं कि वह मुझे धोखा दे।'
महिला ने कोर्ट को सौंपे हैं मैसेज और वीडियो
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि इसके बाद कान्ये के टेक्स्ट मैसेज और भी अश्लील होते चले गए। इसमें कान्ये से अपनी महिला सहायक के साथ दूसरी महिलाओं के बारे में अपनी सेक्सुअल फैंटेसी शेयर की है। दर्ज मुकदमे के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला ने कुछ वीडियोज और तस्वीरें भी सौंपी हैं, जिसमें कान्ये के एक मॉडल के साथ सेक्स करते दिख रहे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…