कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' 1.5 साल बाद OTT प्लेटफॉर्म पर हो रही है रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
Updated on
19-10-2024 12:08 PM
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' याद है? 17 मार्च, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। मगर उसके पहले साल 2022 में हुए टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव में इसे दिखाया गया था। देखा जाए तो सालभर से भी ज्यादा का वक्त हो गया है और ये मूवी किसी OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं। मगर अब इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। आइए बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं।
कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इस मूवी में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की कहानी दिखाई गई थी जो एक डिलीवरी बॉय के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। भुवनेश्वर में मानस, जिसका किरदार एक्टर निभा रहे हैं, उनको फ्रैक्ट्री से निकाल दिया जाता है। जिसके बाद वह एक डिलीवरी बॉय की नौकरी करते हैं और उसमें आने वाली मुश्किलों को झेलते हैं।
कहां देख सकते हैं 'ज्विगाटो'
कपिल शर्मा की ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज के डेढ़ साल बाद अब OTT पर आ रही है। इसे आप 25 अक्टूबर 2024 को प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इस मूवी में कपिल शर्मा के अलावा, गुल पनाग, शहाना गोस्वामी, सयानी गुप्ता, तुषार आचार्य, स्वानंद किरकिरे, दीपनवित दशमोहपात्र, प्रसनजीत महापात्र और अभिषेक गिरी जैसे कलाकार शामिल हैं।
'ज्विगाटो' का बजट और कलेक्शन
कपिल शर्मा की ये फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 1.43 करोड़ का नेट ग्रॉस कलेक्शन किया था। और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी। एक्टर इन दिनों Netflix पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं। जहां सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत अन्य कलाकार दिखाई दे रहे हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…