Select Date:

मां के लिए बहू लाने वाली बात पर भड़के करण ट्रोलर्स से कहा वे बच्चों की परवरिश में बिजी हैं, उन्हें किसी चीज की कमी नहीं

Updated on 29-12-2023 02:31 PM

फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिन्होंने करण को शादी करके मां के टाइम पास के लिए बहू लाने को कहा था। करण ने कहा कि उनकी मां की लाइफ में किसी चीज की कमी नहीं है और ना ही उन्हें किसी की जरूरत है।

करण आए दिन नेपोटिज्म और खुद की सेक्सुअलिटी की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। वे हर बार ट्रोलर्स की बातों को नजर अंदाज भी कर देते हैं। मगर, इस बार वे जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए।

लड़की किसी सास के लिए टाइम पास नहीं होती- करण
हाल में करण ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। स्क्रीनशॉट में सबसे पहले ट्रोलर का कमेंट था- बहू ला दो मां को, टाइम पास नहीं होता होगा।

करण को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने लिखा- सभी क्रेजी ट्रोलर्स, जो मेरी लाइफ की च्वाइसेस को ट्रोल और अब्यूज करते हैं, उनमें से इस तरह का कमेंट बहुत ही ज्यादा अपमानजनक लगा।

सबसे पहले कोई भी बहू किसी सास के लिए टाइम पास नहीं होनी चाहिए। उसकी खुद की पहचान है। उसके पास अपनी पसंद से टाइम पास करने का हक होता है, वो चाहे पर्सनली हो या प्रोफेशनली।

टाइम पास के लिए मां को बहू की जरूरत नहीं है
करण ने आगे बताया कि उनकी मां उनके बच्चों रूही और यश जौहर की परवरिश करने में बिजी हैं और उन्हें लाइफ में किसी बहू की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे लिखा- उनकी जिंदगी हमें प्यार देने में पूरी होती है और हम भी उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। साथ ही बहू लाना कोई विकल्प नहीं है। यह बात मैं उन लोगों को बता रहा हूं, जिन्हें मेरी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप की परवाह है।

जिंदगी के खालीपन को पूरी करने के लिए शादी करूंगा- करण
करण ने आगे लिखा- मेरे बच्चे खुशनसीब हैं, जिन्हें मां मिली हैं और उन्हें गाइड करती हैं। अगर मुझे लाइफ में पार्टनर की जरूरत पड़ती है, तो वह मैं अपने लिए करुंगा। मैं लाइफ से खालीपन को दूर करने के लिए शादी करूंगा, ना किसी और के लिए। मुझे सुनने के लिए शुक्रिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.