शनाया कपूर के लिए करण जौहर ने खोले 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' के दरवाजे, OTT पर लाने की तैयारी!
Updated on
20-07-2023 02:30 PM
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने के लिए एकदम तैयार हैं। लगातार उनके अलग-अलग प्रोजेक्ट को लेकर खबरें आ रही हैं। वैसे तो शनाया कपूर बॉलीवुड में 'बेधड़क' से डेब्यू कर रही हैं तो इस बीच ये ऐलान हुआ कि वह मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की 'वृषभ' में भी नजर आएंगी। अब इन तमाम जानकारियों के बीच, शनाया कपूर के ओटीटी डेब्यू को लेकर भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं। वो भी करण जौहर की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी को लेकर। आइए बताते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला।
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' की तैयारियों में जुट चुके हैं। इस बार वह सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर इस फिल्म को ला सकते हैं। रिपोर्ट का दावा है कि करण जौहर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' में शनाया कपूर के अलावा कुछ नए फेस को इसमें कास्ट कर सकते हैं।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' कास्ट व अपडेट
रिपोर्ट का ये भी दावा है कि फिलहाल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है। जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक मेकर्स और शनाया कपूर की ओर से किसी भी प्रकार का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
क्या हुआ शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'बेधड़क' का?
Has Bedhadak been shelved?: गूगल पर लगातार फैंस करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' के ठंडे बस्ते में जाने को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने न तो कोई अपडेट दिया है। न ही कोई डवलपमेंट सामने आई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। हालांकि करण जौहर ने इसे लेकर कंफर्म किया था कि ये फिल्म बनाई जा रही है।
करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'
Student of the Year फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी है। इसी फिल्म से वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने साल 2012 में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई, जहां तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अब देखना ये है कि Student of the Year 3 में कौन से नए चेहरे नजर आएंगे।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…