Select Date:

KWK में करण का खुलासा, बोले- दूसरी एक्ट्रेसेस की फोटो दिखाते थे वरुण

Updated on 23-11-2023 04:17 PM

कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ नजर आ रहे हैं। इस एपिसोड में करण जौहर ने रिवील किया कि वरुण और सिद्धार्थ अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया भट्‌ट की कास्टिंग के खिलाफ थे।

तुम दोनों को आलिया काफी यंग लगती थी: करण
करण ने कहा, ‘मुझे अच्छे से याद है जब पहली बार आलिया हमारे सामने आई थी तब तुम दोनों ने मुझे मैसेज किया था कि हम इसे फिल्म में कास्ट नहीं कर सकते। तुम में से किसी ने कहा था कि वो काफी यंग है।’

एपिसोड में करण ने जब यह बोला तब सिद्धार्थ और वरुण दोनों ही बड़े अनकम्फर्टेबल नजर आए।

फोटोशूट के दौरान कॉन्शियस थीं आलिया
करण ने आगे कहा, ‘जब हमने तीन महीने बाद आलिया के साथ फोटोशूट किया तब वो एकदम चुपचाप खड़ी हुई थी। वो या तो कॉन्शियस थी या फिर शर्मीली क्योंकि तुम दोनों तो मुझे पहले से ही जानते थे पर वो मुझे बिल्कुल नहीं जानती थी।

पर उसने जब पहला शॉट दिया तभी मुझे समझ आ गया था कि उसे कास्ट करने का मेरा फैसला बिल्कुल सही है।’

करण बोले- शुक्र है मैंने डिसीजन नहीं बदला
इसके अलावा करण ने कहा, ‘वरुण मुझे कई एक्ट्रेसेस की फोटो दिखाया करते थे, जिन्हें वो आलिया की जगह कास्ट करवाना चाहते थे पर शुक्र है कि मैंने वरुण की नहीं सुनी और अपने डिसीजन को नहीं बदला।’

आलिया ने भी शेयर किया मैसेज
एपिसोड में आलिया ने भी अपने डेब्यू को-स्टार्स सिद्धार्थ और वरुण के लिए एक मैसेज भेजा। इस मैसेज में आलिया ने दोनों एक्टर्स से जुड़ी वो बातें बताई जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। उन्होंने कहा कि वरुण जानबूझकर फनी बन सकते हैं वहीं सिद्धार्थ बहुत अच्छा गाना गाते हैं।

2012 में तीनों ने साथ किया था डेब्यू
वरुण-सिद्धार्थ और आलिया ने 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी पर तीनों एक्टर्स के काम की तारीफ हुई थी।

बाद में आलिया और वरुण ने साथ में ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ और आलिया ने कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे को डेट किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.