'जाने जा' से करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू, सस्पेंस से भरा है टीजर, रिलीज डेट का भी ऐलान
Updated on
25-08-2023 02:16 PM
बड़े पर्दे पर जलवे बिखेरने के बाद अब करीना कपूर खान ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म का टाइटल 'जाने जा' है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका धमाकेदार टीजर और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। डायरेक्शन सुजॉय घोष ने किया है और अन्य स्टार्स में जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे बेहतरीन कलाकार भी हैं। जानिए ये कब रिलीज हो रही है।
Netflix India ने शुक्रवार को सुजॉय घोष की अपकमिंग थ्रिलर मूवी Jaane Jaan का टीजर और रिलीज डेट अनाउंस कर दिया है। ये जापानी ऑथर Keigo Higashino के बेस्टसेलिंग थ्रिलर नॉवेल 'डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का ऑफिशियल हिंदी अडेप्टेशन है।
देखिए 'जाने जा' का टीजर कब होगी रिलीज
Kareena Kapoor की इस मूवी 'जाने जा' को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये 21 सितंबर को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
करीना कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
करीना कपूर को पिछले साल रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में आमिर खान के साथ देखा गया था। इस साल वो दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक 'जान जान' और दूसरी The Buckingham Murders। इसके अलावा वो 'द क्रू' में नजर आएंगी जो साल 2024 में रिलीज होगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…