घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिली लाश, जबलपुर पहुंचे एक्टर
Updated on
17-05-2024 02:51 PM
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का जहां शुक्रवार, 17 मई को जन्मदिन है, वहीं उन दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते 13 मई को मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे में उनके मामा-मामी की मौत हो गई है। दोनों का शव आंधी-तूफान में हुए इस हादसे के 56 घंटे बाद बरामद हुआ है। दोनों जबलपुर के रहने वाले थे। कार्तिक भी नम आंखों के साथ गुरुवार को मामा-मामी को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई से जबलपुर पहुंचे।
कार्तिक आर्यन के दिवंगत मामा मनोज चंसोरिया इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर थे। वह अपनी पत्नी अनिता चंसोरिया के साथ जबलपुर के सिविल लाइंस स्थित मरियम चौक इलाके में रहते थे। बताया जाता है कि दोनों कार से मुंबई गए थे और सोमवार को वापस जबलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में तेल डलवाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर रुके थे। तभी अचानक आए आंधी-तूफान ने उन्हें घेर लिया।
बेटे के पास अमेरिका जाने के लिए वीजा बनवाने गए थे मामा-मामी
कार्तिक आर्यन के मामा-मामी का लड़का यश अमेरिका में रहता है। मामा-मामी बेटे के पास जाने के लिए वीजा बनवाने के लिए मुंबई पहुंचे थे। दोनों को इसी रविवार को बेटे के पास जाना था। लेकिन आफत की आंधी में घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से उनकी जान चली गई। इस हादसे में कुल 16 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार को बरामद हुआ शव, गुरुवार को अंतिम संस्कार
बीते बुधवार को घटनास्थल से दो और शवों को निकाला गया था। शिनाख्त करने पर पता चला कि ये दोनों कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार हैं। गुरुवार को जबलपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां कार्तिक आर्यन भी मौजूद थे।
250 टन का था होर्डिंग, मुख्य आरोपी भवेश भिंडे गिरफ्तार
बता दें कि घाटकोपर में हादसे वाली जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। जांच में पता चला कि जो होर्डिंग गिरा वह अवैध था। यह होर्डिंग 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा बड़ा था और इसका वजन करीब 250 टन था। इस हादसे के मुख्य आरोपी भवेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है।
14 जून को रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन'
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के दो पोस्टर सामने आ चुके हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबके होश उड़ा दिए हैं। यह फिल्म देश के पहले पैरालंपिक तैराक मुरलीकांत पेटकर के जीवन से प्रेरित है। सिनेमाघरों में इसे 14 जून 2024 को रिलीज किया जाएगा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…