Select Date:

कार्तिक आर्यन 'मिस्‍ट्री गर्ल' को कर रहे हैं डेट! विद्या बालन ने गलती से कर दिया मजेदार खुलासा

Updated on 28-10-2024 12:30 PM
कार्तिक आर्यन कभी सारा अली खान से लेकर अनन्‍या पांडे तक को डेट करते थे। हालांकि, बीते करीब दो-तीन साल से वह खुद को सिंगल बता रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि 'भूल भुलैया 3' की मंजुलिका यानी विद्या बालन ने गलती से ही सही, एक्‍टर के लव लाइफ की पोल खोल दी है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले एपिसोड में 'भूल भुलैया 3' की टीम आने वाली है। विद्या और कार्तिक के साथ इस एपिसोड में तृप्ति डिमरी भी होंगी।
कपिल शर्मा के शो के पिछले एपिसोड में 'दो पत्ती' के कलाकार काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख पहुंचे थे। शो के आख‍िर में अगले एपिसोड का प्रोमो दिखाया गया, इसमें विद्या बालन बातों-बातों में इशारा करती हैं कि कार्तिक का 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग के दौरान किसी ना किसी के साथ तो चक्‍कर जरूर था।

विद्या बोलीं- फोन पर लव यू, मी टू चलता रहता था


हालांकि, विद्या बालन ने नाम तो नहीं बताया। लेकिन कहा कि कार्तिक अभी भी उस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'वह हमेशा फोन पर रहता था। 'लव यू... मी टू। लव यू... मी टू।' ये चलता रहता था।' प्रोमो में विद्या इसके बाद कार्तिक से लड़की का नाम भी पूछती हैं, जिस पर वह शरमाने लगते हैं।

सारा, अनन्‍या और जान्‍हवी संग जुड़ा था कार्तिक का नाम


वैसे, कार्तिक आर्यन के गर्लफ्रेंड्स की लिस्‍ट काफी लंबी रही है। लेकिन उनमें से सारा अली खान, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर के नाम पर सबसे अध‍िक चर्चा थी। हालांकि, कार्तिक ने कभी अपने रिश्‍तों को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में सारा और अनन्‍या ने एक-दूसरे से हंसी-ठ‍िठोली करते हुए कहा था कि वो दोनों किसी ऐसे को डेट करती थीं, जो सबका Ex है।

दिवाली पर 'सिंघम अगेन' से टकराएगी 'भूल भुलैया 3'


बहरहाल, फिलहाल हर किसी को 'भूल भुलैया 3' की रिलीज का इंतजार है। यह फिल्‍म दिवाली के मौके पर शुक्रवार, 1 नवंबर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन, तृप्‍त‍ि डिमरी, माधुरी दीक्ष‍ित, संजय मिश्रा और राजपाल यादव हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म 'सिंघम अगेन' से टकरा रही है। अजय देवगन की इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म में करीना कपूर, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ हैं। जबकि फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।

बॉक्‍स ऑफिस क्‍लैश पर कार्तिक आर्यन ने कही ये बात


इससे पहले क्लैश के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने 'इंडिया टुडे' से कहा था, 'मुझे लगता है कि दिवाली के दौरान सिर्फ दो फिल्में ही नहीं, बल्कि और भी फिल्में रिलीज हो सकती थीं। मुझे ऐसा लगता है कि यह दर्शकों के लिए एक बोनस है। मैं चाहता हूं कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.