Select Date:

शोल्डर इंजरी के बाद डर गए थे कार्तिक आर्यन:चोटिल होकर भी देते रहे बॉक्सिंग सीन्स, बोले- शेड्यूल के चलते डेट्स आगे नहीं बढ़ा सकते थे

Updated on 07-06-2024 01:32 PM

एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है। एक्टर की खूब तारीफ हो रही है। यह फिल्म स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक हैं। जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों में और फिर 1972 में जर्मनी में हुए पैरालंपिक में देश का नाम रोशन किया था।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। ये फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन ने बताया कि शोल्डर इंजरी के बाद वो डर गए थे, लेकिन शूटिंग शेड्यूल तय होने की वजह से डेट्स आगे नहीं बढ़ा सकते थे।

स्वीमिंग और बॉक्सिंग की वजह से हालत बिगड़ गई थी

मैंने शोल्डर इंजरी के बारे में कभी मेंशन किया ही नहीं। मैं तो भूल ही गया था। मेरा दाहिना कंधा पहले से ही किसी वजह से टूटा हुआ था। स्वीमिंग और बॉक्सिंग करने की वजह से वो दोबारा उभर गया। स्वीमिंग मुझे थोड़ा जल्दी सीखना था तो उसकी स्पीड थोड़ी सी फास्ट कर दी। अचानक एक दिन मेरा दाहिना कंधा जवाब दे दिया। वो बहुत बड़ी इंजरी थी, जिससे मैं बहुत डर गया था कि फिल्म के लिए फिजिक कैसे बना पाऊंगा। उसी समय जिम भी जाना था। बॉक्सिंग भी सीखनी थी।

फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल ऐसा बना था कि डेट्स आगे नहीं ले जा सकते थे। क्योंकि जिस लोकेशन पर हमें फिल्म शूट करनी थी वो लोकेशन हमें दो साल के बाद मिल रही थी। ऐसे में फिजियोथैरेपी और मसाज से मुझे बहुत मदद मिली। कई तरीके अपनाकर मेरी इंजरी को ठीक करने की कोशिश की जा रही थी। शोल्डर इंजरी के बाद भी एक्सरसाइज, स्वीमिंग और बॉक्सिंग सीखना बंद नहीं किया था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या मोटिवेशन था, जिसके चलते वो अपनी चोट को नजरअंदाज करके इतनी मेहनत कर पा रहे थे? इस पर कार्तिक ने कहा- मुझे फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी। मैं हर समय यही सोचता रहता था कि ये कहानी किसी भी तरह हर किसी तक पहुंचनी चाहिए। ताकि लोग जान पाएं कि मुरलीकांत पेटकर ने क्या-क्या किया है।

कार्तिक ने कहा- इस कहानी से मैं खुद को भी रिलेट कर पाया हूं। फिल्म की पूरी जर्नी मेरे लिए बहुत टफ थी। लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि ये फिल्म मेरे अब तक के करियर की बेस्ट फिल्म है। अब जब फिल्म देखता हूं तो समझ में आता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जो भी इंजरी हुई उसके कोई मायने नहीं हैं। फिल्म देखने के बाद वो सारी मेहनत सफल लगती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.